U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

व्यंग्यः इंसान किस्म-किस्म क
Tags: Vyanga by Shalini Srivastav  शालिनी श्रीवास्तव, रिसर्च एसोसिएट केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, लखनऊ
Publised on : 11 March 2014 Time: 23:45

Shalini Srivastav

सबको मालूम है कि आम कि हज़ारों किस्में है | वैसे ही इंसानों कि भी लाखों -करोड़ों किस्में है जैसे -ऊँचा आदमी ,नीचा आदमी ,लम्बा आदमी ,नाटा आदमी ,गोरा आदमी ,काला आदमी , विशिष्ट आदमी ,गुमनाम आदमी  ,गोल आदमी ,चपटा आदमी , बड़ा आदमी, छोटा आदमी ,सीधा आदमी ,तिरछा आदमी ,अमीर आदमी ,भिखमंगा आदमी आदि आदि | माफ़ करियेगा  मैंने जरा कटु शब्दों  का प्रयोग किया ,वैसे इंसान भी कटु और मृदु दोनों ही  टाइप के होते  है | इंसानों से मेरा तात्पर्य केवल मर्द प्रजाति से नहीं बल्कि उन्हीं कि सिनोनिम्स स्त्री प्रजाति से भी  है  | फर्क इतना है कि  यहाँ केवल मर्दों के नामों का उल्लेख किया जा रहा  है | सुविधा अनुसार इसे पुलिंग से स्त्रीलिंग में परिवर्तित किया जा सकता है | उदाहरण के तौर पर अगर भिखमंगा आदमी है तो स्त्रीलिंग बनाते समय इसे भिखमंगी औरत कर सकते है | कृपया इस प्रजाति से संपर्क न रखने वाले इसे अन्यथा न लें | ये सभी  तो  केवल इंसानों  की जाति  यानि फाइलम का विवरण है ,अभी इसके अंदर  इंसानों की न जानी कितनी प्रजातियाँ, सब फाइलम ,किंगडम,  सब किंगडम  वगैरह मौजूद है |

अभी कुछ ही प्रजातियों का उनके स्वभाव एवं आचरण के अनुरूप नामकरण सम्भव हो पाया है |  अभी भी बहुत सी ऐसी कैटेगरियां मौजूद है, जिनकी  न तो आदत समझ में आती है न ही आचरण | ऐसे प्राणियों को अलग संघ में रखा गया है और इन्हें अबतक विचित्र पुरुष या स्त्री नाम से सम्बोधित किया जाता रहा है | उदहारण के लिए १. डायनाशोर प्रजाति आदमी -इनमें उन  कर्मचारियों  या अभिभावकों को रखते है  ,जो ऑफिस या घर से हमेशा विलुप्त रहते है ,और उनको ढूढ़  पाना सम्भव नहीं होता | इसीप्रकार २.तानाशाह प्रजाति  में वे लोग आते है जो हर वक्त हिटलरशाही का रोब झाड़ते  है जैसे कि ऑफिस के बॉस ,स्कूल टीचर आदि | ३. उग्रवादी प्रजाति में वे लोग शामिल है जो स्वभाविक रूप से उत्पाती होते है ,जैसे चुगलखोर ,काम ना पसंद आदमी | ऐसे ही एक किस्म है ४. आतंकवादी आदमियों कि इनमें अटैक करने वाले कर्मचारियों ,औरतों आदि को रखा गया  है ,इन प्रजातियों कि  वजह से कभी -कभी आम इंसानों को हार्ड अटैक का भी सामना करना पड़ता है | इसमें डिमांडिंग औरतों ,अस्वभाविक काम देने वाले बॉसों,धोखेबाज मजनूओं   आदि को रखा जाता  है | 

स्वभाव अनुरूप इंसानों की बात करें  तो इसमें नेक आदमी ,दुष्ट आदमी ,दब्बू आदमी ,तेज आदमी ,गुस्सैल  आदमी,शांत आदमी ,अकड़ू आदमी ,बिगडु आदमी ,भयावह  आदमी,दिल जलाऊ आदमी , फेकू आदमी ,चिपकू आदमी आदि  की श्रेणी आती है | वहीं अगर आचरण की बात हो तो इसमें

उबाऊँ ,पकाऊँ ,कर्कश ,मिठबोलन,लुच्चा, टुच्चा ,पिछलग्गू  टाइप आदमियों को रखा गया  है | लेकिन कुछ तो बिल्कुल ही अनोखी श्रेणी में आते है जैसे -भगवान् पसंद आदमी ,काम पसंद आदमी , बॉस पसंद ,अभिभावक प्रिय आदमी ,रंग बसंती आदमी ,प्यारे मोहन चाचू ,शहीदे आजम बाबा ,लेकिन दुर्भाग्य से इन अनोखी श्रेणियों की जमात विलुप्त होती जा रही है | विलुप्ति के कगार पर आ चूके  इन इंसानों को रेड डेटा बुक में शामिल करने की जरुरत  है | हालांकि सरकार और विधालय  इनके संरक्षण के प्रयास में जुटी हुई है  | लेकिन अत्यधिक भ्रस्टाचार की वजह से इनके बचाव एवं संरक्षण में कठिनाइयों का सामना करना पड़  रहा है  | इसके इतर कुछ और आदमियों की श्रेणी भी है है जिसका नामकरण परिस्थिती -जन्य  है मतलब इनके नामकरण का आधार उपलब्ध परिवेश ,उचित -अनुचित परिस्थिती  और लोगों की रूचि के अनुसार है | जैसे कि भगोड़ा आदमी -ऐसे आदमी परिस्थिती जन्य होते है जो हरवक्त भागने  कि कोशिश में लगे रहते है | इनको काम और जिम्मेदारियाँ सौपना खतरे से ख़ाली नहीं रहता | ये किसी भी वक्त काम को बीच में छोड़ के भाग सकते है |  अतः इनसे काम न लेने कि सलाह वैज्ञानिकों द्वारा दी जाती है | वैसे ही एक अन्य किस्म है गिरगिट आदमी या छिपकली औरत  का -ऐसे आदमी ,औरत परिवेश जन्य होते है जो हर जगह रंग बदल लेते है | इनका रूप रंग आकर अनिश्चित होता है | इनको पहचान पाना कठिन होता है | लेकिन ये सबके सामने सबके हितैषी बनने कि कोशिश करते है | इनके लक्षण ऊपरी तौर पर अच्छे दीखते है पर होते नहीं है |

वायरस आदमी ये ऐसे लोग होते है जो छोटी से छोटी बात को वायरस  की तरह फ़ैलाने में मददगार सिद्ध होते हैं | पाकिस्तान छाप आदमी में विरोदीभाषी आदमियों को रखा गया है ,क्युकि ये दूसरे को को छोड़ दें अपने ही समूह का कभी समर्थन करते नहीं पाये जाते | ऐसे ही कुछ और टाइप जैसे कुकुरमुत्ते टाइप ,कबाड़खाना आदमी ,फाइली  आदमी ,दफ्तरी आदमी ,ओसामा छाप  आदमी ,चम्मच छाप आदमी भी है जिन्हें परिस्थितियों ने नाम दे  दिया |

इसीप्रकार एक अन्य ग्रुप है चुनावी आदमी का -इसमे उन आदमियों को शामिल किया  गया है जिनका राजनीति कि तरफ रुझान अत्यधिक होता  है  इनमे भी निम्नलिखित श्रेणियाँ है जैसे -झूठा आदमी ,घुस्ख़ोर आदमी ,भ्रष्टाचारी आदमी ,संविधानी आदमी , क़ानूनी आदमी ,वी आई पी आदमी ,गुंडा आदमी ,लुटेरा आदमी ,नौटंकी आदमी,सिंघासन पसंद आदमी ,फ्रॉड आदमी ,दलाल आदमी ,आरोपी आदमी ,कैदी आदमी ,अपराधी आदमी  आदि आदि | वैसे तो पूरी तरह आदमियों को कैटेगरी में विभाजित करना सम्भव नहीं है क्युकि कुछ रीमिक्स किस्म के आदमी भी पाये जाते है जिनमें उपरोक सभी गुण पाये जाते है ऐसी आदमियों को - फ़िल्मी आदमी ,चपड़गंजू आदमी ,ठंढा आदमी ,गरम आदमी ,लोमड़ी आदमी ,कौवा आदमी आदि नामों से सुशोभित किया जाता है | इनका वैज्ञानिक नामकरण न हो पाने कि वजह से इन्हें अभी तक क्षेत्रीय नामों से ही पुकारा जाता है | क्षेत्र विशेष में ये नाम परिवर्तित  हो जाते  है | उदहारण के तौर पर बच्चों द्वारा स्कूल टीचरों का नामकरण एवं कर्मचारियों द्वारा बॉस का नामकरण क्षेत्रीय है | ये नाम समय ,क्षेत्र ,और अनुभव के आधार पर वहाँ उपलब्ध लोगों द्वारा रखे जाते है | जैसे मेरे स्कूल में टीचरों का नाम था पकाऊँ टीचर ,भंडोली  मैडम ,भयावह गुरुदेव ,चिपकू महाराज,मरखौवा सर, भड़ास बम वहीं अन्य दूसरे स्कूलों में शिक्षकों का नाम केमिकल लोचा,उपदेसि आत्मा ,हिटलर , डेंजर ,बकलोल ,कागज़ के देवता आदि भी हो सकता है | ऎसे ही बॉसों का नामकरण भी हर संस्थान में उनके प्रदर्शन और वयवहार को लेकर अलग अलग रखे जाते है | कुछ पॉपुलर नाम है -कल्लू महाराज ,सनीचर देव ,लेक्चर देवता ,भाषण पुरुष , क्रोधी आत्मा , खूसट बॉस ,पकाऊँ महाराज ,कागज़ी गुरु ,कर्म फोबिया,हिटलर प्रधान आदि आदि |  

   

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET