U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  C.M. News  
 

   

Home>News 
  खीरी में बाढ़ रोकने के लिए 18.77 करोड़ की परियोजनाएं घोषित

Tags: Sarda Sagar Dam, Sharda Nagar, SHarda river

Publised on : 04 April 2012, Time: 21:44

Lucknow, 04 April 2012, UP  News.  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज लखीमपुर खीरी जिले का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने बाढ़ राहत के उपायों की समीक्षा की और बाढ से बचाब के उपया समय से पहले करनके के निर्देश दिये। श्री यादव ने शारदा बैराज का निरीक्षण किया तथा बाढ़ से बचाव हेतु 18 करोड़ 77 लाख की परियोजनाओं की घोषणा भी की। शारदा नगर के निरीक्षण भवन में श्री यादव ने अधिकारयों की बैठक की। मुख्यमंत्री ने लखीमपुर खीरी के भ्रमण के दौरान भीरा-पलिया रेलवे लाइन एवं परिसम्पत्तियों की बाढ़ से सुरक्षा हेतु ग्राम दौलतापुर के निकट 5.74 करोड़ रुपये से कार्य कराये जाने की घोषणा की। इस परियोजना के तहत दो कि.मी. लम्बाई में ई.सी. बैग/जी.ई.ओ. बैग का ऐप्रन बनाकर 35 परक्यूपाइन स्पर का निर्माण कराया जाएगा। इससे 108.62 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि तथा 254 कच्चे-पक्के मकान सुरक्षित हो जायेंगे।
श्री यादव ने ग्राम गोविन्दपुर के निकट 3.16 करोड़ रुपये की लागत से 1200 मी. लम्बाई में एप्रेन बनाकर 18 परक्यूपाइन का निर्माण कराये जाने की भी घोषणा की। इससे 300 हेक्टेयर कृषि भूमि और लगभग 3000 की आबादी को बाढ़ से सुरक्षा मिल सकेगी। उन्होंने भीरा रेलवे लाइन के निकट शारदा नदी में पूर्व निर्मित क्यूनेट की पुनस्र्थापना एवं स्पिल बन्द करने के लिए 2.43 करोड़ रुपये की परियोजना की घोषणा की। उन्होंने ग्राम सकेथू के पास शारदा नदी में स्पिल को बन्द करने की परियोजना हेतु 7.44 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की। इस परियोजना से 477.68 हेक्टेयर कृषि भूमि 30 हजार की आबादी और लगभग 2100 कच्चे-पक्के मकानों की बाढ़ से सुरक्षा हो सकेगी।
श्री यादव ने बाढ़ राहत हेतु पांच स्टीमरों की व्यवस्था किये जाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि दुधवा नेशनल पार्क में पर्यटकों की सुविधा हेतु वहां के गेस्ट हाउस का उच्चीकरण कराया जाएगा।  इसके अलावा दुधवा के पहंुच मार्ग तथा अन्दरूनी मार्गों का सुदृढ़ीकरण एवं चैड़ीकरण भी कराया जाएगा।

Some other news stories

 
जनता दर्शन की पुरानी व्यवस्था बहाल Cancer  की चपेट में Indian youth
Highway से किडनैप, होटल में Gang rape & MMS  त्रकार काजमी की गिरतारी के विरोध में उग्र प्रदर्शन
March 30: पूनम सेलिब्रेट Cleavage day प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री के पद पर संजय अग्रवाल की तैनाती निरस्त
तीस PCS अधिकारियों के तबादले बादल चटर्जी APC Branch  भेजे गए,
मृत्युंजय कुमार मेरठ के कमिश्नर आगरा और गोरखपुर में नए आईजी तैनात

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET