U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
 
  Chitrakoot  /  चित्रकूट  
 
Home>News>Chitrakoot News
चित्रकूट में रंजिश में गला घोंटकर हत्या

चित्रकूट, 10 दिसम्बर 2016 (उ.प्र.समाचार सेवा)। जिले के थाना राजापुर क्षेत्र में बीती रात एक घर में घुसकर तीन लोगों ने एक  व्यक्ति की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जाता है। पुलिस ने नामजद अभियुक्तों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि शेष फरार हैं। Read More

ठेकेदार से कमीशन नहीं मिलने पर डकैतों ने मजदूरों को पीटकर घायल किया

चित्रकूट, 07 अगस्त 2016 । ( उ.प्र.समाचार सेवा)। ठेकेदार से कमीशन नहीं पहुंचने पर डकैत गिरोह ने थाना बहिलपुरवा क्षेत्र में एक दर्जन मजदूरों को मारपीट कर घायल कर दिया। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। Read More

Chitrakoot: लूटी रायफल वापस लेने गए तीन लोगों की हत्या

चित्रकूट/थाना पहाड़ी । थाना क्षेत्र में बीती रात लूटी रायफल वापस लेने गए तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उक्त रायफल बीते दिनों लूटी गई थी। Read More

सम्पत्ति विवाद में भतीजे की हत्या, भाई भाभी घायल
Publised on : 07 May 2014 Time: 20:05

चित्रकूट। कर्वी थाना क्षेत्र में बीती रात सम्पत्ति विवाद में एक युवक ने घर में सो रहे भतीजे की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी और सगे भाई, भाभी को घायल कर दिया। युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

जानकारी के अनुसार कर्वी थाना क्षेत्र के ग्राम भरथौल में लक्ष्मी अपनी पत्नी राम प्यारी और पुत्र विक्की के साथ खुले में सो रहा था। रात करीब डेढ़ बजे लक्ष्मी का सगा भाई भारत कुल्हाड़ी लेकर आया और तीनों पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। कुल्हाड़ी के हमले से विक्की की मौत हो गई जबकि भाई और भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

चित्रकूट में नदी में डूबने से युवक की मौत
Youth died in chitrakoot river
Tags: UP News, Bundelkhand, Chitrakoot
Publised on : 16 March 2014 Time: 20:05

चित्रकूट (बुन्देलखण्ड)। काम से वापस लौटते हुए एक युवक की नदी पार करते हुए डूबने से मौत हो गई। युवक पहाड़ी थाना क्षेत्र के परसौंदा गांव का शिवबालक (35) कुल्हाड़ी पर धार लगवाने के लिए नदी पारकर गया था। वापस लौटतेसमय वह रिपटे से नदी पार कर रहा था। संतुलन बिगड़ने से वह फिसल गया और नदी में डूब गया। ग्रामीणों ने जबतक उसे निकाला उसकी मौत हो चुकी थी।

चित्रकूट में जीप पलटने से तीन की मृत्यु 14 घायल
Publised on : 03 April 2012, Time: 22:45

Chitrakoot, 03 April 2012, UP Web  News. चित्रकूट के थाना शिवरामपुर अन्तर्गत एक सवारी जीप पलटने से महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में जीप सवार 14 लोग घायल हो गए हैं। मृतक एक व्यक्ति बांदा का निवासी है जबकि महिला तथा एक पुरुष की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार थाना शिवरामपुर अन्तर्गत ढांगा नाला के पास आज सुबह आठ बजे एक जीप नंबर यूपी 96-5038 अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसमें सवार बादा के थाना कोतवाली अन्तर्गत कैला निवासी राजाराम (62)  तथा एक महिला और एक पुऱुष अज्ञात की मृत्यु हो गई। दोनों के शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जबकि जीप में सवार 14 अन्य लोग घायल हो गए हैं।             

मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या
Publised on : 2011:10:26       Time 21:57

चित्रकूट, 26 अक्टूबर। (उप्रससे)। जिले के थाना रैपुरा अन्तर्गत अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुसकर मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या की रिपोर्ट मृतक महिला के देवर ने दर्ज ने करायी है। जानकारी के अनुसार थाना रैपुरा में तारकेश्वर मंदिर के पास रहने वाली श्रीमती राना देवी (40) व उसकी लड़की रजना देवी (16) की अत्रात बदमाशों ने हत्या कर दी।

http://www.chitrakoot.nic.in
Official Website of Chitrakoot

  

 
 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET