U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  दंगों में हिन्दुओं का कम, मुसलमानों का ज्यादा होता है नुकसानः मुलायम सिंह
Tags: Hindu-Muslim riots, Meerut, Mulayam Singh Yadav
Publised on : 07 April 2014  Time 19:15
 

मेरठ 7 अप्रैल। समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को कहा कि यह सही है कि जब दंगा-फसाद होता है तो सबसे ज्यादा नुकसान मुसलमानों का ही होता है और दूसरे वर्ग हिन्दुओं का कम होता है। मुलायम सिंह ने यह यह भी कहा कि आतंकवाद में बहुत से मुसलमानों को फंसा रखा है। हम जांच कराएंगे कि जो बेगुनाह हैं निर्दोष हैं उन्हें जेल से रिहा कराएंगे। मुलायम आज यहां नौचंदी मैदान में आयोजित पार्टी की चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। मुलायम सिंह ने कहा कि कोई ऐसा थाना नही है जहां तीन से लेकर चार मुसलमान सिपाही न हों। मुलायम सिंह ने कहा कि सपा सरकार ने मुजफ्फरनगर दंगा पीडितों अच्छी खासी राशि मदद के तौर पर दिए हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान में आज तक इतनी बडी राशि मुआवजे के रुप में कभी नही दिए गए हैं।

यादव ने कहा कि बिहार से झारखण्ड तक उनकी पार्टी 155 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड रही है इनमे उतर प्रदेश मे 80 सीटें हैं । लोकसभा चुनाव के बाद देश मे तीसरे मोर्चे की सरकार बन रही है क्योंकि काग्रेस और भाजपा इस चुनाव मे कहीं नहीं है । तीसरे मोर्चे मे जो दल शामिल हैं इनमे जो सबसे ज्यादा सीटें जीतेगा वही सरकार का नेतृत्व करेगा ।  यादव सहारनपुर मे सपा प्रत्याशी शादान मसूद के समर्थन मे गांधी पार्क मे आयोजित एक चुनावी रैली को सम्बोधित कर रहे थे ।
मुलायम ने कहा कि मोदी के चुनाव प्रचार मे करोडों रूपया पानी की तरह बहाया जा रहा है वास्तविकता यह है कि गुजरात से ज्यादा बदतर स्थिति किसी प्रदेश की नही है उन्होने कहा कि केन्द्र की लाखों करोडों एकड जमीन बंजर पडी है। इन जमीनों को समतल करने के लिये किसानों को उपलब्ध कराई जायेगी । साथ ही भूमि सेना का गठन किया जायेगा ।
 

तीसरे मोर्चे को मिलेगा बहुमत: मुलायम

मुलायम सिंह यादव ने आज मेरठ, बिजनौर और सहारनपुर में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित किया और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोला।मुलायम ने कहा कि मोदी जैसे लोग प्रधानमंंत्री नहीं बन सकते है और दावा किया कि केन्द्र मे कांग्रेस अथवा भाजपा को नहीं बल्कि तीसरे मोर्चे का ही पूर्ण बहुमत आएगा।मुलायम सिंह यादव ने मेरठ में नौचंदी मेला ग्राउण्ड में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शाहिद मंजूर, बिजनौर में शाहनवाज राणा और गांधी पार्क सहारनपुर में शाजान मसूद के पक्ष में जनता से मतदान की अपील की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार ने समाज के सभी वर्गो के लाभ की योजनाएं चालू की हैं। प्रदेश में विकास की हवा बह रही है। यादव ने मोदी के गुजरात विकास माडल को खारिज करते हुए कहा कि गुजरात जितनी बुरी दशा देश में कहीं नहीं है और भाजपा नेता गुजरात माडल के नाम पर झूठ का प्रचार कर रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि गुजरात में दंगों के समय महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार हुआ। उनकी इज्जत से खिलवाड हुआ। अल्पसंख्यकों को अपमानित किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, ‘जो महिलाओं को सम्मान नहीं दे सकता वह देश का प्रधानमंत्री बनने का दावा कैसे कर सकता है।

चुनाव बाद सपा सरकार  भरभराकर गिर जाएगीः वाजपेयी  
भाजपा के घोषणा पत्र में किसानों-मजदूरों का जिक्र नही दो मीडियाकर्मी छह माह के लिए जिलाबदर
Etawah:दुराचार के बाद किशोरी की हत्या, शव को जलाया आप को एक भी सीट नहीं मिलेगीः कल्याण सिंह
रोड शो में केजरीवाल पर फिर हमला, मारा थप्पड़ और घूंसा लक्ष्य सेआगे बढ़ती भाजपा और कांग्रेस में मचती भगदड़
कोबरा पोस्ट से देश में माहौल खऱाब होगाः भाजपा पंद्रह प्रतिशत मुस्लिम वोटों पर घमासान
VHP: कोबरा पोस्ट स्टिंग दुर्भावनाग्रस्तः चम्पतराय घोर सम्प्रदायवाद पर उतरी कांग्रेसः Narendra Modi

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET