U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  ट्रामा में मिलेगा एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम
Tags:  UP News, Trauma center KGMC, Advance life suport system
Publised on : 17 April 2014  Time 20:48
 

Lucknow लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विविद्यालय के ट्रामा सेन्टर में मरीजों को शीघ्र ही एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम की सुविधा मिलेगी। ट्रामा सेन्टर में गंभीर अवस्था में घायल व्यक्ति ही आते हैं। ऐसे में मरीजों को इमर्जेन्सी ट्रीटमेंट की जरूरत होती है। इस नयी सुविधा के तहत ट्रामा सेन्टर की इमर्जेन्सी में ही वे तमाम उपकरण मिलेंगे जो मरीजों को तत्काल आवश्यकता होती है। इस नयी तकनीकि के तहत इमरजेंसी में घायल मरीजों के लिए पोर्टेबल वंेटिलेटर सहित अत्याधुनिक उपकरण इमरजेंसी में ही लगाये जाएंगे, ताकि घायल मरीजों को तत्काल बेहतर इलाज मिल सके। एडवांस ट्रामा लाइफ सपोर्ट सिस्टम के तहत ट्रामा सेंटर में मरीजों का बेहतर इलाज की व्यवस्था को चाक चैंबद किया जायेगा।
इसमें सर्जरी विभाग को प्रमुख रूप से अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया जा रहा है। केजीएमयू को दिये गये प्रस्ताव में इमरजेंसी यूनिट में ही सर्जिकल इमरजेंसी यूनिट भी शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि इमरजेंसी में काफी संख्या में घायल मरीज आते है। ट्रामा मैनेजमेंट के तहत अगर बिस्तर पर ही इनकी जांच करके इलाज शुरू कर दिया जाए तो काफी लोगो की जान बचायी जा सकती है। इमरजेंसी सर्जिकल यूनिट के तहत पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड, लेप्रोस्कोपी , इंडोस्कोपी व पोर्टेबेल वेंटिलेटर खरीदने का प्रस्ताव है। विशेषज्ञों का मानना है कि घायल मरीज का ऑनबेड ही अल्ट्रासाउंड करके आतंरिक इंजरी का पता लगाया जा सकता है और इससे इलाज करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा लेप्रोस्कोपी व इंडोस्कोपी भी मददगार साबित होगी। पोर्टबेल वेंटिलेटर से मरीज को लाइफ सपोर्ट देने के बाद ही तीसरे तल पर स्थित वेंटिलेटर यूनिट में भेजा जाने की कोशिश है। ट्रामा सर्जिकल यूनिट के प्रभारी डा. विनोद जैन के अनुसार केजीएमयू प्रशासन को इसके लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। मंजूरी मिलते ही उपकरण आ जायेंगे।

आंवला में वोट न डालने से क्षुब्ध युवक ने आत्मदाह किया संवाद के अभाव में होते हैं हिन्दू मुस्लिम के बीच दंगे
रामनवमी जुलूस को लेकर कानपुर में बवाल, दुकानें फूंकी, Kalve Javvad की गिरफ्तारी पर कानपुर के मौलाना नाराज
भाजपा को झटका, अशोक प्रधान सपा में शामिल रंगरेलियों में खलल डालने पर महिला ने पति को पीटा
चुनाव बाद सपा सरकार  भरभराकर गिर जाएगीः वाजपेयी तीसरे मोर्चे को मिलेगा बहुमत: मुलायम

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET