U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  कोयले की कालिख में डूबी कांग्रेसः अमित शाह
Tags:  UP News , BJP, Banda, Kaushambi, Amit Shah
Publised on : 25 April 2014  Time 22:40
 

Lucknow / लखनऊ।  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामं़़त्री अमित शाह ने शुक्रवार को कौशांबी और बांदा में अलग-अलग जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर प्रहार किया। कांग्रेस को कोयले की कालिख में डूबा हुआ बताया। बसपा और सपा पर भी करारा प्रहार किया।
कहा कि देश की जनता यह चाहती है कि मोदी की अगुवाई में सरकार बने। मोदी के माला रूपी टीम में जब सांसद आएं उनमें कौशांबी की जनता भी सांसद रूपी एक फूल पिरोए। देश को सही नेतृत्व देने में योग दे। श्री शाह भाजपा के उम्मीदवार विनोद सोनकर के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
श्री शाह ने कहा कि देश में यूपीए सरकार हर मोर्चे पर विफल है। मंहगाई आसमान छू रही है। भ्रष्टाचार गले तक हो गया है। गरीब भोजन के अभाव में कुपोषित हो रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर वार करते हुए कहा कि वे कहते हैं कि गरीब ज्यादा खाने लगे हैं। इस कारण मंहगाई बढ़ गयी। उन्होंने कोयला घोटाला की ओर इशारा करते हुए कहा कि घरों में कोयला बाहर पड़ा रहता है किन्तु चोर नहीं छूते। लेकिन कांग्रेस की नीयत में इतनी अधिक कालिख भरी है कि उसने कोयला भी नहीं छोड़ा। श्री शाह ने देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दो पर बोलते हुए कहा कि देश की सुरक्षा चाहे अंदरूनी हो या बाहरी, यूपीए सरकार ने गैर जिम्मेदाराना रवैया अख्तियार किया। अगर केंद्र सरकार देश् की सीमाओं के प्रति थोड़ी भी सतर्क होती तो चीन और पाकिस्तान आंखें नहीं दिखाते। सैनिकों के सिर नहीं काटे जाते।
श्री शाह ने बांदा में भाजपा प्रत्याशी भैरो प्रसाद मिश्र के समर्थन में जनसभा करते हुए उत्तर प्रदेश की सपा सरकार को आड़े हाथों लिया। दंगा-फसाद, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध, आदि की चर्चा करते हुए सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया और सपा को देश की राजनीति से बाहर की राह दिखाने का आग्रह किया। बुंदेलखंड में विकास की गंगा बहाने की बात कहते हुए श्री शाह ने रोजगार के अवसर सृजित करने का वादा भी किया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र सिंह चैहान, करन सिंह पटेल, गौतम चैधरी, पुष्पा देवी, शिवदानी आदि शामिल रहे।

मुस्लिम आरक्षण साम्प्रदायिक राजनीति की भ्रष्टतम स्वरूप महंगाई के लिए कांग्रेस के साथ सपा-बसपा भी दोषी
दो दरोगा समेत छह पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज उप्र के तीसरे चरण में 60.12 प्रतिशत हुआ मतदान
इन्कम टैक्स अफसर के भाई, भाभी और मां की हत्या मुरादाबाद में लखनऊ मेल समेत चार ट्रेनों में लूट
देश में चल रही महापरिर्वतन की लहरः राजनाथ सिंह सात हजार किसानों ने गुजरात में की खुदकुशीःमुलायम
डिम्पल ने कन्नौज में किया रोड शो, भव्य स्वागत सपाइयों का स्टेटिक टीम पर हमला, दो सिपाही घायल
लर्निंग डिस्एबिलिटी का उपचार है होम्योपैथी में- डा. वर्मा देश युग परिवर्तन की ओर बढ़ रहा हैः ड़ा. कृष्ण गोपाल

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET