U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  भाजपा ने की फिरोजाबाद में पुनर्मतदान की मांग
Tags:  UP News , BJP, CEO, Firozabad
Publised on : 25 April 2014  Time 22:39
 

Lucknow / लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन ने बताया कि फिरोजाबाद संसदीय क्षेत्र में कल सम्पन्न हुए मतदान में 208 बूथों पर कब्जा एवं अनियमित्ता की जांच करके चुनाव निरस्त करने की मांग को लेकर प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल मुख्य चुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा से मिले।

प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डा0 बाजपेयी ने चुनाव आयोग के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जिस प्रकार 2004 में मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव में भी तत्कालीन जसराना विधानसभा में बड़े पैमाने पर बूथ कब्जा किये गये। जिसकी जांच कराकर पुर्नमतदान कराया गया। अब वहीं जसराना विधानसभा फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र में है और भाजपा के आग्रह के बावजूद वहां पारदर्शी एवं निष्पक्ष मतदान की व्यवस्था नही की गई। और सपा के लोगों बूथ कब्जा करने में कामयाब हो गये। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सम्पूर्ण मतदान व्यवस्था की सघन जांच कर लोकसभा क्षेत्र में पुर्नमतदान कराने की मांग की। प्रतिनिधि मण्डल में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष हरद्वार दुबे, विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सहसंयोजक के0 पी0 सिंह, बृज क्षेत्र के अध्यक्ष पुरूषोत्तम खण्डेलवाल एवं महामंत्री भानू प्रताप सिंह शामिल थे। 

डाउनलोडः मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र              

पृष्ठ एक      पृष्ठ दो

मुस्लिम आरक्षण साम्प्रदायिक राजनीति की भ्रष्टतम स्वरूप महंगाई के लिए कांग्रेस के साथ सपा-बसपा भी दोषी
दो दरोगा समेत छह पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज उप्र के तीसरे चरण में 60.12 प्रतिशत हुआ मतदान
इन्कम टैक्स अफसर के भाई, भाभी और मां की हत्या मुरादाबाद में लखनऊ मेल समेत चार ट्रेनों में लूट
देश में चल रही महापरिर्वतन की लहरः राजनाथ सिंह सात हजार किसानों ने गुजरात में की खुदकुशीःमुलायम
डिम्पल ने कन्नौज में किया रोड शो, भव्य स्वागत सपाइयों का स्टेटिक टीम पर हमला, दो सिपाही घायल
लर्निंग डिस्एबिलिटी का उपचार है होम्योपैथी में- डा. वर्मा देश युग परिवर्तन की ओर बढ़ रहा हैः ड़ा. कृष्ण गोपाल

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET