U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  महंगाई के लिए कांग्रेस के साथ सपा-बसपा भी दोषीः राजनाथ सिंह
Tags:  UP News , Rajnath Singh
Publised on : 25 April 2014  Time 22:35
 

 भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह लखनऊ में जनसभा को सम्बोधित करते हुएLucknow / लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लखनऊ लोकसभा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने कहा कि जनता पर जो मंहगाई की मार पड़ रही है। दो जून की रोटी जुटना भी कठीन हो रहा हैं उसके लिए केन्द्र की कांग्रेस सरकार तथा उसकों समर्थन दे रही सपा और बसपा भी मंहगाई बढ़ने के लिए बराबर की जिम्मेदार है। 

श्री सिंह ने उक्त बाते लखनऊ के कपूरथला और सुभाष मार्ग पर जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि  भ्रष्टाचार का कारण कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा घोटालों में शामिल पाया जाना है। उनका घोटालों में शामिल पाया जाना मंहगाई बढ़ने का प्रमुख कारण है। उन्होने सपा मुखिया मुलायम सिंह  यादव, बसपा सुप्रीमों मायावती से पूछा कि निरंतर मंहगाई बढ़ाने वाली कांग्रेस सरकार समर्थन क्यों दे रहे है। क्या उनको जनता का दर्द पीड़ा नही दिखाई दे रही। किस बात से डर कर वो कांग्रेस को समर्थन कर रहे है। 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत नही मिला था सपा-बसपा ने समर्थन देकर यह सरकार बनवाई। भाजपा ने भ्रष्टाचार, मंहगाई के मुद्दों पर जब-जब सरकार को घेरा यह पार्टिया उसका कवछ बनकर खड़ी हो गई है। उत्तर प्रदेश में सपा के लोग खुले आम पुलिस पर हमला कर रहे है। क्या संदेश देना चाहते है। क्या किसी की तालाशी लेना पुलिस का गुनाह है। दुख की बात है कि सपा के नेताओं ने इन घटनाओं पर खेद तक व्यक्त नही किया। यदि मेरी बात गलत है तो जनता ताली न बजाये।

भाजपा अध्यक्ष श्री सिह ने कहा 1998 से 2004 तक अटल जी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार चली, आप सभी जानते है कि 6 वर्षो के लगातार शासन में मंहगाई को बढ़ने नही दिया। भाजपा की सरकार के दामन पर कोई भ्रष्टाचार का दाग नही लगा। उत्तर प्रदेश में जब भाजपा की सरकार थी तब तीन मुख्यमंत्री भाजपा के रहे जिनमें एक मैं भी रहा। किसी के ऊपर किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार का आरोप नही था। लखनऊ वासियों को सम्बोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि इस समय पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते पूरे देश में चुनावी दौरा करना पड़ता है। जिसके कारण लखनऊ में उतना समय नही दे पा रहा हूॅ। आपकों विश्वास दिलाता हूॅ कि चुनाव बाद जनता से सीधा संवाद स्थापित करूंॅगा। लखनऊ के विकास के लिए कोई कोर कसर नही छोडूंगा।      

मुस्लिम आरक्षण साम्प्रदायिक राजनीति की भ्रष्टतम स्वरूप भाजपा ने की फिरोजाबाद में पुनर्मतदान की मांग
दो दरोगा समेत छह पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज उप्र के तीसरे चरण में 60.12 प्रतिशत हुआ मतदान
इन्कम टैक्स अफसर के भाई, भाभी और मां की हत्या मुरादाबाद में लखनऊ मेल समेत चार ट्रेनों में लूट
देश में चल रही महापरिर्वतन की लहरः राजनाथ सिंह सात हजार किसानों ने गुजरात में की खुदकुशीःमुलायम
डिम्पल ने कन्नौज में किया रोड शो, भव्य स्वागत सपाइयों का स्टेटिक टीम पर हमला, दो सिपाही घायल
लर्निंग डिस्एबिलिटी का उपचार है होम्योपैथी में- डा. वर्मा देश युग परिवर्तन की ओर बढ़ रहा हैः ड़ा. कृष्ण गोपाल

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET