U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  दलित बस्ती में honeymoon मनाने जाते हैं राहुल गांधीः रामदेव
Tags:  UP News , Baba Ramdev, Dalit
Publised on : 25 April 2014  Time 19:55
 

Lucknow / लखनऊ। योगगुरु बाबा रामदेव ने राजधानी में शुक्रवार को एक विवादास्पद बयान दे दिया। उन्होंने राहुल गांधी पर टिप्पड़ी करते हुए कहा कि वह तो दलित बस्ती में हनीमून मनाने जाते हैं। लेकिन वह किसी दलित लड़की से शादी नहीं करना चाहते। यदि दलित से शादी कर लेते तो प्रधानमंत्री बन जाते। वह विदेशी बहु लाना चाहते हैं। बाबा रामदेव शुक्रवार को लखनऊ में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
बाबा रामदेव ने कहा कि हिन्दुस्तान बदलेगा यह तो तय हो चुका है। इसमें आम जनता की महत्वपूर्ण भूमिका है। चुनाव बाद कांग्रेस देखने लायक नहीं बचेगी। जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और देश की लड़ाई जनता खुद लड़ रही है। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान में 14 साल तक खड़ाऊँ ने राज किया है। यह राम,कृष्ण ओर शिव की धरती है। हमारा देश और प्रदेश कभी गरीब नहीं रहा लेकिन कुछ चंद लोग हैं जिन्होंने देश को लूट कर कंगाल बना दिया है। उनको हटा दिया जाय तो सब ठीक हो जायेगा। उनके दौरे को कांग्रेस द्वारा विरोध के बारे में पूछने पर बाबा ने कहा कि हम श्वास लेना सिखाते हैं तो कुछ लोगों की श्वांस निकलने लगती है। उन्होंने कहा कि देश की हालत ठीक नहीं है। घोटाला,भ्रष्टाचार और अराजकता का माहौल है। महंगाई,बेरोजगारी चरम पर है।

बाबा ने कहा कहा यह परिवर्तन का दौर है। इसलिए इस बार चूकना नहीं है। 100 साल पहले हमने धोखा खाया था। 500 साल पहले एक भूल हुई थी तो ईस्ट इंडिया कंपनी ने देश में शासन किया। इसलिए अब 2014 में गलती न होने पाये। बाबा ने कहा कि देश यदि खतरे में हो तो हम लोग चैन से नहीं बैठ सकते।
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की पत्नी को बाबा रामदेव के आश्रम में छिपाने के आरोप पर सफाई देते हुए योगगुरू ने कहा कि खुद तो शादी की नहीं दूसरों की लुगाई काहे छिपाऊँगा।

 

इन्कम टैक्स अफसर के भाई, भाभी और मां की हत्या मुरादाबाद में लखनऊ मेल समेत चार ट्रेनों में लूट
देश में चल रही महापरिर्वतन की लहरः राजनाथ सिंह सात हजार किसानों ने गुजरात में की खुदकुशीःमुलायम
डिम्पल ने कन्नौज में किया रोड शो, भव्य स्वागत सपाइयों का स्टेटिक टीम पर हमला, दो सिपाही घायल
लर्निंग डिस्एबिलिटी का उपचार है होम्योपैथी में- डा. वर्मा देश युग परिवर्तन की ओर बढ़ रहा हैः ड़ा. कृष्ण गोपाल

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET