नई
दिल्ली।
एक शादी शुदा महिला पत्रकार के साथ
विवाहेत्तर समन्धों को स्वीकार करने पर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को
सजा हो सकती है। क्योंकि यह नैतिकता का
प्रश्न होने के साथ साथ क्राइम की श्रेणी
में भी आता है। यह बात बुधवार को भाजपा की
प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने पार्टी की ओर
से प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।
लेखी ने कहा कि
गुप्त विवाह संभव नहीं है। उन्होंन कहा कि
एक वकील होने के नाते मेरी जानकारी है कि
अभी तलाक नहीं हुआ है। यह मामला यौन
सम्न्धों का है। अभी तलाक नहीं हुआ और
दिग्विजय की अमृता के साथ शादी भी नहीं
हुई है। ऐसी स्थिति में विवाहित महिला के
साथ सम्बन्ध बनाना क्राइम की श्रेणी में
आता है। इस पर महिला का पति कार्रवाई कर
सकता है, जिस पर दिग्विजय को सजा हो सकती
है। |