|
चीन की
वजह से पंडित नेहरू की मौत हुई थी मुलायम |
|
Tags: UP Election, Faizabad |
|
Publised
on : 30 April 2014 Time 22:14 |
|
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस ने
कई मौकों पर देश के मान.सम्मान और
स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई है। कांग्रेस की
वजह से कई बार देश को अपमानित होना पड़ा
है। कांग्रेस सरकार के ढुलमुल और लचर रवैये
की वजह से चीन ने भारत पर हमला किया और
लाखों हेक्टेयर जमीन पर कब्जा कर लिया।
तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल
नेहरू को इससे गहरा सदमा लगा था जिससे बाद
में उनकी मौत हो गयी थी। उन्होंने कहा कि
पंडित नेहरू को कोई बीमारी नहीं थी। चीन
की वजह से पंडित नेहरू की मौत हुई थी।
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस और
भारतीय जनता पार्टी में कोई फर्क नहीं है।
दोनों पार्टियों की नीतियां एक जैसी हैं।
दोनों ही पार्टियां पूंजीपतियों और अमीरों
के हित में काम करती हैं। कांग्रेस और
भाजपा को देश के गरीबोंए किसानोंए
मजदूरोंए पिछड़ोंए अल्पसंख्यकोंए शोषितों
और वंचितों से कोई लेना.देना नहीं है।
फैजाबाद लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार
मित्रसेन यादव के पक्ष में आयोजित चुनावी
जनसभा को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह
यादव ने कहा कि सबसे ज्यादा समय तक देश पर
शासन करने वाली कांग्रेस ने जनता के साथ
धोखाधड़ी की है। यही वजह है कि जनता ने उसे
नकार दिया है। आज की तारीख में देश में
कांग्रेस की हालत बहुत खराब है। कांग्रेस
नेता इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि
यूपीए सरकार की जन विरोधी नीतियों की वजह
से लोगों में बहुत गुस्सा है। देश को ऐसी
सरकार की कोई जरूरत नहीं है जो जनता के
हितों की अनदेखी करे।
कांग्रेस और भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र
को उठाकर देख लीजिएए कोई फर्क नजर नहीं
आएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कमजोरी
की वजह से भारतीय जनता पार्टी मजबूत हुई
है। कांग्रेस ने भाजपा के आगे समर्पण कर
दिया है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा और
भाजपा के बीच लड़ाई है। कांग्रेस और बहुजन
समाज पार्टी लड़ाई में नहीं हैं। समाजवादी
पार्टी अकेले भाजपा को रोकेगी। हम उत्तर
प्रदेश में भाजपा के मंसूबों को पूरा नहीं
होने देंगे। भाजपा के पीएम पद के
उम्मीदवार नरेंद्र मोदी कुछ भी कर लें उनका
प्रधानमंत्री बनने का सपना पूरा नहीं होगा।
गुजरात में दंगे करवाकर हजारों निर्दोष और
मासूम लोगों की जान लेने वाले को माफ नहीं
किया जा सकता है। मोदी ने मुसलमानों को
अपमानित और बेइज्जत किया है। अब चुनाव के
समय भाजपा और मोदी को मुसलमानों की याद आ
रही हैए मोदी को मुसलमानों की याद तब क्यों
नहीं आई थी जब उनका कत्ल.ए.आम हो रहा था।
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि केंद्र में सपा
की भागीदारी में सरकार बनने पर संपूर्ण
शिक्षा और गंभीर से गंभीर रोगों का इलाज
मुफ्त किया जाएगा। जिस देश के लोग शिक्षित
और स्वस्थ होते हैं वह देश मजबूत बनता है।
उन्होंने कहा कि महंगाई पर नियंत्रण के
लिए दाम बांधो नीति को लागू किया जाएगा।
मुसलमानों की हालत को सुधारने के लिए उन्हें
विशेष अवसर देकर आगे बढ़ाया जाएगा। सच्चर
कमेटी की सिफारिशों को लागू किया जाएगा।
------------------------
|
|
|
|
|
News
source: UP Samachar Sewa |
|
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
|