U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
 
  सुल्तानपुर  
 
Home>News>Election.14>Sultanpur MP Constituency

 
Sultanpur
Candidate Party Votes
FEROZE VARUN GANDHI Bharatiya Janata Party 410348
PAWAN PANDEY Bahujan Samaj Party 231446
SHAKEEL AHMED Samajwadi Party 228144
AMEETA SINGH Indian National Congress 41983
VARUN GANDHI Independent 14021
SHAILENDRA PRATAP SINGH Aam Aadmi Party 5835
BRIJESH KUMAR Independent 5752
VIJAY Independent 4630
GIRISH LAL Suheldev Bhartiya Samaj Party 3804
DR. NAFEES AHMAD Rastriya Insaaf Party 3381
PITAMBAR NISHAD Pragatisheel Manav Samaj Party 2737
SARTAJ KHAN Apna Desh Party 2363
RAM MILAN Bahujan Mukti Party 1887
MOHD SHAMIM Qaumi Ekta Dal 1637
SHIV SHANKAR Most Backward Classes Of India 1601
None of the Above None of the Above 5412
वरूण गांधी 1 लाख 78 हजार मतों से जीते
दूसरे नम्बर पर रहे बसपा के पवन पाण्डेय

सुलतानपुर। 16वीं लोकसभा चुनाव की मतगणना के बाद सुलतानपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी वरूण गांधी 4 लाख 10 हजार 317 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी बसपा के पवन पाण्डेय को 1 लाख 78 हजार 920 मतों से पराजित कर अपनी जीत दर्ज कराई। दूसरे नम्बर पर रहे बसपा प्रत्याशी को 2 लाख 31 हजार 428 मत प्राप्त हुए। वहीं सपा प्रत्याशी शकील अहमद को 2 लाख 28 हजार 129, कांग्रेस प्रत्याशी अमीता सिंह 41 हजार 983 मत प्राप्त हुआ है।
मतगणना के दौरान भाजपा राष्ट्रीय महासचिव व सुलतानपुर से प्रत्याशी वरूण गांधी मण्डी समिति में चल रहे मतगणना कार्यों का निरीक्षण भी किया, और कुछ देर रहने के बाद वह वापस लौट गये।

वरूण के लिए मेनका करेंगी पांच जनसभाएं
Publised on : 01 May 2014  Time 20:15

सुलतानपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी तीन मई को जिले में अपने पुत्र व भाजपा प्रत्याशी वरूण गांधी के प्रचार के लिए पहंुच रही हैं। अपने दो दिवसीय दौरे में मेनका गांधी सुलतानपुर लोकसभा क्षेत्र के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक जनसभा को सम्बोधित करेंगी। भाजपा प्रत्याशी वरूण गांधी अपने नामांकन के बाद दूसरी बार जिले में आकर क्षेत्रों में सभाएं एवं जनसम्पर्क कर रहे हैं।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी अपने बेटे वरूण गांधी के लिए वोट मांगने तीन मई को सुलतानपुर जिले में आयेंगी। अपने दो दिवसीय दौरे में वे लोकसभा क्षेत्र के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक जनसभा को सम्बोधित करेंगी। तीन मई को वे कोईरीपुर व लम्भुआ बाजार में चार मई को इसौली विधानसभा क्षेत्र के कुड़वार, जयसिंहपुर तहसील के बगल व शहर के तिकोनिया पार्क में जनसभा को सम्बोधित करेंगी। दो दिवसीय दौरे में वे शहर में तीन नुक्कड़ सभाएं भी करेंगी। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि जनसभा की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

सुल्तानपुर से वरुण गांधी ने किया नामांकन
Publised on : 15 April 2014  Time 19:46
Firoz Varun Gandhi in a road show at Sultanpur city after file his nomination

Sultanpur, सुल्तानपुर 15 अप्रैल।  जनसभा को सम्बोधित करते हुए वरूण गांधी ने कहा कि देश को अगर कोई आगे ले जा सकता है वह नाम है नरेन्द्र मोदी। आज देश को एक मजबूत नेता की जरूरत है। नेता ऐसा होना चाहिए जो मान-सम्मान के साथ देश में एकता कायम रख सके। read more

युवा वर्ग ही देश में ला सकता है बदलाव ः शकील अहमद
Publised on : 02 April 2014 Time: 22:25

सुलतानपुर। कूरेभार ब्लाक के राघवपुर ग्राम सभा में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए सपा लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद ने कहा कि युवा वर्ग ही देश में बदलाव ला सकता है, और सपा के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने युवाओं को लैपटाप दे कर यह साबित कर दिया है कि सपा युवा वर्ग के साथ है।
जनसभा के दौरान सदर विधायक अरूण वर्मा ने कहा कि देश का भविष्य हमारे नौजवान है और भविष्य को सुधारने में सपा हमेशा से उनके साथ है चाहे वह नौकरी के जरिये बेरोजगारी भत्ते देकर या फिर लैपटाप देकर उनका भविष्य सुधारने में लगी है। सभा का संचालन जिला सचिव राम कुमार यादव कर रहे थे, वहीं सभा के आयोजक प्रेमलाल ंिसंह उनके सहयोगी बने हुए थे। इस जनसभा में युवा लोकदल के जिलाध्यक्ष अमर सिंह अपने सैकड़ों साथियों के साथ सपा में शामिल हो गए। उनके साथ बृजेश तिवारी, चन्द्रिका नाई, रविप्रकाश शर्मा, पिन्टू सिंह, राम गुप्ता, रिन्कू धोबी, भोलई कोरी, भीष्म पाण्डेय आदि लोग शामिल रहे।

वरूण गांधी ने बढ़ैयाबीर बाबा से मांगी जीत की दुआ
Publised on : 02 April 2014 Time: 22:25

सुल्तानपुर।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सुलतानपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी वरूण गॉधी ने बढ़ैयाबीर बाबा के मन्दिर में जाकर पूजा अर्चना की। अपने पॉच दिवसीय दौरे पर जिले में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी ने अमहट हवाई पटटी से उतरकर सीधे बढै़याबीर बाबा के मन्दिर में पहुंचे और करीब पॉच मिनट तक रूककर पूजन-अर्चन किया और अपने जीत की कामना की। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी के साथ उनके समर्थक, पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय लोग भी शामिल रहे। “ाहर में वरूण गांधी ने अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी किया।

Notification: 12.04.2014
Nomination: 12-19 April 14
Withdrawal: 23.04.2014
Polling: 07.05.2014
Counting: 16.05.2014

   Candidate

 
 
 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET