नई दिल्ली।
विश्व हिन्दू परिषद् के नए अध्यक्ष जस्टिस विष्णु
सदाशिव कोकजे ने नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।
इसमें अलोक कुमार (एडवोकेट) को कार्यकारी अध्यक्ष तथा
अशोक कुमार चौगुले को कार्यकारी अध्यक्ष (विदेश
विभाग) की जिममेदारी दी गई है।
इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर महामंत्री
चम्पत राय को मनोनीत किया गया है। नए महामंत्री
संगठन विनायक देशपाण्डे होंगे। महामंत्री पद पर
मिलिन्द पराण्डे नियुक्त किये गए हैं। जबकि डा
सुरेन्द्र जैन, श्याम जी गुप्त, स्वामी विज्ञानान्द,
कोटेश्वर शर्णा एवं जी राघवुल्लु संयुक्त महामंत्री
बनाये गए हैं। समस्त मनोनयन के प्रस्ताव सर्वसम्मति
से पारित किये गए। गुरुग्राम में आयोजित बैठक के
अन्तिम दिन परिषद् के प्रन्यासी मण्डल ने पूर्व
अध्यक्ष राघव रेड्डी, कार्याध्यक्ष डा. प्रवीण
तोगडिया, महामंत्री सगठन दिनेश जी एवं महामंत्री
चम्पतराय के कार्यों की प्रशंसा करते हुए प्रस्ताव
पारित किया।