U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

मुरादनगर में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या, शव मस्जिद की छत से मिला
                         मुरादनगर, 07 अक्टूबर 2018  (उ.प्र.समाचार सेवा)। नगर में बीती शाम से लापता सात साल की बालिका का शव मस्जिद की छत से बरामद हुआ है। बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। परिजनों ने मोहल्ले के ही पालिका सभासद और उसके तीन भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने मौके शव को बरामद कर लिया है। हत्या और दुष्कर्म का आरोपी परिवार फरार है। दोनों ही पक्ष एक ही समुदाय के हैं।
 
अनुच्छेद 14 की कसौटी पर एक ही धर्म क्योंः अरुए जेटली
नई दिल्ली, 07अक्टूबर 2018  (उ.प्र.समाचार सेवा)। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सुप्रीम कोर्ट के सबरीमाला मामले में फैसले पर सवाल उठाये हैं। उन्होंने पूछा है कि समानता के अधिकार में केवल एक ही धर्म को क्यों शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 14 र 21 का पालन केवल एक ही धर्म के लिये क्यों आवश्यक है। उन्होंने संविधान के समानता और मौलिक अधिकार को आधार बनाकर दिये गए सबरीमाला मन्दिर में महिलाओं के प्रवेश मामले पर यह टिप्पणी की है।
महाराजगंज में भगवा ध्वज लगाने से रोका, मारपीट और पथराव
महाराजगंज, 07 अक्टूबर 2018  (उ.प्र.समाचार सेवा)। निकटवर्ती पनियारा थाना के पनियारा गांव के टोला बरगदवां में भगवा ध्वज लगाने को लेकर मारपीट और पथराव हो गया। इससे दोनों समुदायों के करीब तेरह लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कुछ लोग गांव में एक स्थान पर भघवा ध्वज लगा रहे थे। तो दूसरे समुदाय के लोग आ गए और विरोध करने लगे। इस पर दोनों पक्षों के लोग एकत्रित हो गए और मारपीट हो गई। दोनों ओर से चली लाठी डण्डो और पथराव में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा
पीलीभात में मूर्तियां घण्डित की, तनाव
पीलीभात, 07 अक्टूबर 2018  (उ.प्र.समाचार सेवा)। शहर से सटे एक गांव में कुछ लोगों ने राम जानकी मन्दिर की मूर्तियां खण्डित कर दीं। कुछ मूर्तियों को तोड़कर उन्हें तालाब में फेंक दिया। इससे गांव में तनाव हो गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार नौगवां पकडिया गांव की महिलाएं सुबह जब मन्दिर में पूजा के लिए गईं तो देखा मन्दिर की मूर्तियां टुटी हुई हैं तथा कुछ को तोड़कर तालाब में फेंक दिया गया है। इस पर महिलाएं भड़क गई। उन्होंने गांव के लोगों को बताया तो लोग एकत्रित हो गए और विरोध करने लगे।
     
   
   
   
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET