U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 

पीएनबी मैनेजर समेत तीन के खिलाफ 5.78 करोड़ गबन की रिपोर्ट

tags: Punjab National Bank PNB Colonelganj, Allahabad, Branch Maneger Satyadev (Rtd), District Rural Devlopment Authority DRDA, fraud 5.78 crore

Source: U.P.Samachar Sewa, www.upwebnews.com

Publised on : 2011-04-23      Time 11:25 ,             Last updat on: 2011-04-23      Time 11:25 ,


इलाहाबाद, 23 अप्रैल। (उप्रससे)। ग्रामीण विकास अधिकारियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी करने तथा पांच करोड़ रू पये से अधिक की अवैध निकासी के मामले में पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। शाखा प्रबंधक अब रिटायर्ड हो चुके हैं। जबकि इस मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी को दोषी मानते हुए निलंबन की संस्तुति की जा रही है।
जिला प्रशासन ने थाना कर्नलगंज में रिपोर्ट दर्ज कराकर जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के क्लर्क ब्रजेश सिंह, ट्रेजरी आफिसर विनय कुमार श्रीवास्तव और पीएनबी के तत्कालीन शाखा प्रबंधक सत्यदेव के खिलाफ 5 करोड़ 78 लाख के गबन की रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप है कि डीआरडीए के कर्मचारियों ने सरकारी धन का दुरुपयोग किया। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने यहां संवाददाताओं को बताया कि राय सरकार ने 12 वें वित्त आयोग की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2009-2010 में जिला विकास अभिकरण को पंचायती संस्थाओं के विकास और कार्यों के लिए 21 करोड़ रूपये आबंटित किये थे। इस धनराशि में से 5.78 करोड के व्यय के बाउचर और स्वीकृति आदि का कुछ पता नहीं चला है। उक्त धनराशि का दुरुपयोग हुआ है। सरकारी धन के दुरुपयोग की जानकारी आडिट रिपोर्ट से पता चली तो मामले की जांच करायी गई। जांच में दोषी पाये जाने पर दो विभागीय कर्मचारियों और एक पीएनबी शाखा प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। हालाकि शाखा प्रबंधक अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव के निलंबन के लिए शासन को संस्तुति की गई है। क्योंकि इस मामले में उनकी भी लापरवाही उजागर हुई है।
  
Comments on this News & Article: upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET