|
|
|
|
|
|
|
|
Home>News
भाजपा
के संगम में उमड़े युवा, केंद्र व प्रदेश सरकार को
उखाड़ने फेंकने को भरी हुंकार |
tags:
Source: U.P.Samachar Sewa,
www.upwebnews.com
|
Publised
on :
2011-04-25 Monday Time
09:05 ,
Last updat on:
2011-04-25 Monday
Time 09:05
राष्ट्रीय सुरक्षा मातृत्व दिवस मनाया,
महिलाओं को स्वास्थ्य से सम्बन्धी
जानकारियां दी
शाहजहांपुर, 24 अप्रैल, (उप्रससे)।
संयुक्त जिला अस्पताल में राष्ट्रीय
सुरक्षा मातृत्व दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्ीा सीएमएस डॉ.सोनकर व
महिला सीएमएस डॉ.शशि गुप्ता ने दीप
प्रावलन कर किया। इस अवसर पर मनोवैज्ञानिक
डॉ.आसमा श्रीवास्तव ने कहा कि एक बच्चे के
भाग्य का निर्माण करने वाली उसकी माँ होती
है। अगर माँ स्वस्थ रहेगी तो बच्चा भी
स्वस्थ होगा। बच्चा स्वस्थ होगा तो
राष्ट्र स्वस्थ होगा। उन्होंने बताया
कुपोषण के कारण प्रतिदिन 16 सौ महिलाओं की
मौत हो जाती है। इसका कारण अशिक्षा,
जानकारी न होना मुख्य कारण है, गर्भावस्था
के समय महिलाओं को निराशावादी नहीं होना
चाहिए। क्योंकि इसका असर आने वाले बच्चे
पर भी पड़ता है। ग्रामोदय सेवा आश्रम
मिर्शीपुर के अध्यक्ष अवधेश मिश्र ने कहा
एएनएम अच्छी तरह से अपनी जिम्मेदारी नहीं
निभा रही है। कैसे होगा सफल कार्यक्रम का
संचालन उन्हें गर्भवती महिलाओं का प्रसव
से पूर्व तथा बाद में ध्यान रखना चाहिए।
डीपीओ ने कहा गर्भावस्था में माँ को अपना
अधिक ध्यान रखना चाहिए तथा अपनी खुराक से
अधिक खाना चाहिए। हरी सब्जियों का अधिक
सेवन करना चाहिए। समय-समय पर टीके लगवाने
चाहिए। इसके अलावा एएनएम से जांच कराते
रहना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्ष महिला
सीएमएस डॉ.शशी गुप्ता ने कहा कि सुरक्षित
मातृत्व एक अहम समस्या है। लड़की की शादी
18 साल के पश्चात ही करनी चाहिए। गर्भधारण
होने से पूर्व माँ का स्वस्थ होना अत्यंत
आवश्यक है। समय रहते उपचार कराना चाहिए।
स्वस्थ माँ बच्चा जने तो हमारा राष्ट्र भी
प्रगति के शिखर को प्राप्त करेगा। गर्भवती
महिला को को पौष्टिक भोजन का सेवन करना
चाहिए। यदि किसी महिला के हाथ पैर में
सूजन आ गई है तो उसे फौरन डॉक्टर को दिखाना
चाहिए। प्रदेश नीमा अध्यक्ष डॉ.जौहरी ने
कहा कि किसी ऐसी जगह पर प्रसव न कराएं जहां
गर्भवती माँ व बच्चे के स्वस्थ को नुकसान
पहुंचे। हमेशा जिला अस्पताल या किसी महिला
स्पेशलिस्ट से ही प्रसव कराएं। इस अवसर पर
प्रमोद कुमार वर्मा एलटी ने महिलाओं को
स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी दी। महिलाओं
के स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी के स्टाल
लगाए गए और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
भी किया गया। जिसमें सुनीता सिंह, किरन लता,
सरला देवी, रामसुखी, नफीसा शहनाज, रेखा
रानी, कुसुम देवी, मुन्नी देवी, विमला देवी,
रेखा सहित तमाम आशाओ ने भाग लिया।
दो ट्रकों
की आपसी भिड़त में एक ट्रक चालकके पुत्र की
मौत
शाहजहांपुर, 24 अप्रैल, (उप्रससे)।राष्ट्रीय
राजमार्ग पर दो ट्रक आपस में भिड़ गये जिसमें
दबकर एक ट्रक चालक के बेटे की मौत हो गयी।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों व शव
को बाहर निकाला।
जनपद के पड़ोसी जिले लखीमपुर खीरी के
उचौलिया थाना अन्तर्गत ग्राम जलालापुर के
समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रक आपस
में भिड़ गये। तेज धमाके की आवाज सुनकर
आस-पड़ोस के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो
देखा कि दो ट्रक आपस में भिड़ गये है और
उनके अगले हिस्से बुरी तरह पिचक गये। कुछ
लोग ट्रको के केबिनों में फंसे थे।
ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को दुर्घटना की
सूचना दी। सूचना मिलते ही दुर्घटना स्थल
पर पहुंची पुलिस ने दोनों ट्रकों के घायल
चालकों सहित तीन लोगों को बहार निकलवाया
और उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। जहां
डॉक्टरों ने एक ट्रक चालक सतनाम के 21
वर्षीय पुत्र सबी को मृत घोषित कर दिया।
पंजाब प्रांत के जिला गुरदासपुर के थाना
शतक अन्तर्गत ग्राम धूनीबाड़ा का निवासी
था। ट्रक चालक अपने बेटे को साथ लेकर
बंगाल गया था और वहां से लौट रहा था। दूसरे
ट्रक का चालक मुकेश शर्मा गंभीर रूप से
घायल हो गया। जिसका उपचार जिला अस्पताल
में चल रहा है।
भाजपा
के संगम में उमड़े युवा, केंद्र व प्रदेश
सरकार को उखाड़ने फेंकने को भरी हुंकार
शाहजहांपुर, 24 अप्रैल, (उप्रससे)। भारतीय
जनता पार्टी द्वारा आयोजित युवा संगम में
सैकड़ों छात्र एवं युवाओं ने हिस्सा लिया।
इस दौरान भाजपाईयों ने भ्रष्टाचार,
बेरोजगारी और पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ
आवाज उठायी। केंद्र व प्रदेश की बसपा
सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अब और
बर्दाश्त नहीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक
सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रदेश में
इमरजेंसी जैसे हालात हो गये है। प्रदेश
में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।
सरकार मशीनरी लूटपाट में व्यस्त है। पूर्व
अध्यक्ष जिला पंचायत वीरेंद्र पाल सिंह
यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में जंगलराज
है। बाबूराम गुप्ता ने कहा कि 27 अप्रैल
को आगरा में होने वाले महासंग्राम रैली
में भारी संख्या में पहुंचे। पूर्व
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजयुमो जेपीएस राठौर
ने कहा कि सरकार व प्रशासन के खिलाफ सरकार
व प्रशासन के खिलाफ समाज का हर तबका
आंदोलित है, युवा इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
भाजपा पूर्व जिला महासचिव डीपी सिंह ने कहा
कि सभी नौजवान सरकार का तत्खा पलटने के
लिए प्राण-प्रण से तैयार हो जाएं। संगम
में अंशुल सिंह चौहान, आशीष वर्मा,
प्रशान्त सक्सेना, विपिन, रामवरन, अशोक,
विवेक, रतन, राजेश यादव, चंद्रवरन सिंह,
कुलदीप धीरज, संदीप कुमार, आशीष, मोनू
मिश्र, ओपी सिंह, विनय सिंह, राहुल कश्यप,
अनुराग, वागेश कुमार सहित तमाम युवा
उपस्थित रहे।
इंदिरा
आवासों के निर्माण को मिला एक करोड़ साठ
लाख का बजट
5987 आवास विहीन परिवारों को मिलेगी छत
शाहजहांपुर, 24 अप्रैल, (उप्रससे)।इंदिरा
आवास योजना के तहत 5987 आवास विहीन परिवारों
को छत मुहैया कराने के लिए एक करोड़ साठ
लाख रूपए का बजट उपलब्ध कराया है।
बजट मिलने के बाद अब डीआरडीए केंद्र से
मिलने वाले बजट का इंतजार कर रहा है। जिसमें
बाद पात्रों को आवास उपलब्ध कराने के लिए
राशि प्रदान कर दी जायेगी। बजट आते ही
सरकारी कार्योलयों में इंदिरा आवास के
लाभार्थियों की आवाजाही शुरू हो जायेगी।
इंदिरा आवास योजना के तहत वर्ष 2011-12
में जनपद के 5987 गरीब आवास विहीन परिवारों
को आवास मुहैया कराया जायेगा। जिसमें से
3592 आवस अनुसूचित जाति एवं जनजाति को और
2395 अन्य समाज के लाभार्थियों को उपलब्ध
कराए जायेगे। इन अवासों के निर्माण के लिए
29 करोड़ 94 लाख 15 हजार की कार्ययोजना
डीआडीए ने भेजी थी। जिसे पास कर दिया गया।
सामान्य जाति के पात्रों को आवास मुहैया
कराने के लिए राज्य सरकार ने 46 लाख दो
हजार तथा अनुसूचित जाति के लाभार्थियों के
लिए एक करोड़ 15 लाख 14 हजार का बजट भेज
दिया है। इंदिरा आवास योजना के तहत प्रदेश
सरकार 25 प्रतिशत तथा केंद्र सरकार 75
प्रतिशत बजट देती है। डीआरडीए विभाग अब
केंद्र से मिलने वाले बजट का इंतजार कर रहा
है। जिसके बाद पात्रों की चयन प्रक्रिया
शुरू हो जायेगी।
पीडी अशोक बाबू मिश्र ने बताया कि इंदिरा
आवास के लाभार्थियों का चयन होने के बाद
दो किस्तों में आवास निर्माण को धनराशि
सीधे पात्र के खाते में भेज दी जाती है।
निर्माण कार्य शुरू होने से पूर्व प्रथम
किस्त के रूप में 33750 रूपए और द्वितीय
किस्त में 11250 रूपए की धनराशि दी जाती
है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार से बजट
प्राप्त होते ही पात्रों की चयन प्रक्रिया
प्रारम्भ हो जायेगी। वहीं इंदिरा आवास पाने
के लिए सरकारी कार्यालयों पर आवेदकों की
आवाजाही भी शुरू हो गयी है।
Comments on this News & Article:
upsamacharsewa@gmail.com
up_samachar@sify.com |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|