U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 

वरिष्ठ पत्रकार के.डी.बनर्जी का निधन

tags: Journalist K.D.Benerji, Times of India, National Herald, Indian Express, National Union of Journalist (India) NUJI

U.P.Journalists Association UPJA, Lucknow Journalists Association LJA

Source: U.P.Samachar Sewa, www.upwebnews.com

Publised on : 2011-04-25  Monday     Time 09:05 ,      Last updat on: 2011-04-25 Monday     Time 09:05
मुख्यमंत्री मायावती और पत्रकार संगठनों ने शोक व्यक्त किया
लखनऊ, 24 अप्रैल। (उप्रससे)। वरिष्ठ पत्रकार के.डी.बनर्जी का आज यहां निधन हो गया। वे लगभग 75 वर्ष के थे। उनके निधन पर विभिन्न पत्रकार संगठनों तथा मुख्यमंत्री मायावती ने शोक व्यक्त किया है।
श्री बनर्जी राजधानी से प्रकाशित नेशनल हेराल्ड, टाइम्स आफ इण्डिया और इण्डियन एक्सप्रेस में रहे। वर्तमान में वे मान्यता प्राप्त स्वतंत्र पत्रकार थे। श्री बनर्जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री सुस्री मायावती ने कहा है कि स्व.बनर्जी एक प्रतिभाशाली पत्रकार थे, जो लम्बे समय तक पत्रकारिता से जुड़े रहे। उनके निधन से पत्रकारिता की अपूर्णीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स (इण्डिया) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पी.के.राय ने भी स्व.बनर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री राय ने कहा है कि उनके निधन से पत्रकारिता जगत ने एक प्रतिभाशाली पत्रकार को खो दिया है। एनयूजे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य प्रमोद गोस्वामी ने भी स्व.बनर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जीवन भर समर्पित होकर पत्रकारिता की।
यू.पी.जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) और लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिेएशन (एलजेए) ने भी स्व बनर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उपजा के पूर्व अध्यक्ष वीर विक्रम बहादुर मिश्र, पी.बी.वर्मा, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, महामंत्री सर्वेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सत्येन्द्र अवस्थी, लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएसन के अध्यक्ष अशोक मिश्र एवं महामंत्री भारत सिंह ने भी स्व.बनर्जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रध्दांजलि अर्पित की है।

Comments on this News & Article: upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET