Allahabad,
01 April 2012, UP Web News,
इलाहाबाद के मेजा थाने पर सपा समर्थकों ने
शनिवार को आधी रात में हमला कर करके लाक
अप में बंद दो अभियुक्तों को छुड़ा लिया।
हमले में सपा समर्थकों ने पुलिस को पीटा,
थानेदार को घायल किया और थाने का रिकार्ड
नष्ट किया। हमलावर सपाई प्रदेश में अपनी
सरकार की धमक के चलते आराम से थाने से चले
गए। बाद में उन्होंने पीटे गए पुलिसवालों
को ही हमलावर बताकर उनके खिलाफ रिपोर्ट
दर्ज करा दी। अब पुलिस अधिकारी मामले में
जांच कराकर कार्रवाई की बात कर रहे हैं।
जबकि रविवार को घायल और पिटे थानेदार की
तहरीर पर पुलिस ने सपा समर्थकों के खिलाफ
रिपोर्ट दर्ज की है।
मामला
इलाहाबाद के मेजा थाना अन्तर्गत ग्राम
केहुल्का का है। इस गांव में एक ही परिवार
के दो पक्षों में घरेलू जमीन को लेकर
विवाद हो गया था। एक पक्ष सपा समर्थक है।
इस पर पहुंची पुलिस सपा समर्थको दो सगे
भाइयों अजय शुक्ला और विजय शुक्ला दूसरे
पक्ष के राजेश, पवन व राज को पकड़ कर थाने
ले आई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों की बीच
शांति भंग की आशंका में कार्रवाई कर दी
थी। गिरफ्तारी के बाद अफवाह फैल गई कि थाने
में पुलिस ने सपा समर्थकों अजय और विजय को
लाठियों से पीटा है। इस पर सपा नेता लल्लन
सिंह और उनके सैकड़ों समर्थक थाने पर आधी
रात को ही पहुंच गए। वहां पहुंचने पर उनकी
थानेदार रामचन्द्र दीक्षित के साथ कहासुनी
हो गई। बाद मे सपा समर्थकों ने थाने पर
हमला कर दिया। पुलिस दरोगा दीक्षित,
आद्याप्रसाद पाण्डे, सिपाही ननकूराम,
राजेन्द्र सिंह को पीटा गया। हमलावरों ने
थाने का रिपोर्ड फेंक दिया और सामान अस्त
व्यस्त कर दिया।
उधर
इसी हंगामे के दौरान सफाइयों ने अजय और
विजय को पुलिस हवालात से बाहर निकाल लिया।
सपा ममर्थक थाने से आरोपयों को छुडाने क
बाद सीधे पुलिस अधिकारियों के पास पहुंच
और एसपी यमुनापर से मिलकार पुलिस वालों के
खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। रिपोर्ट में
थाना स्टाफ को नामजद किया गया है। उधर
रविवार को पुलिस ने भी रिपोर्ट कर ली है।
|