|
Lucknow,
13 April 2012, UP Samachar Sewa,
Web News LIVE
लखनऊ, 13 अप्रैल।समाजावादी
पार्टी के विधायक माताप्रसाद पाण्डे को आज
विधान सभा अध्यक्ष चुन लिया गया। श्री
पाण्डे दूसरी बार विधानसभा अध्यक्ष बने
हैं। वे इसके पहले भी मुलायम सिंह यादव की
सरकार में विधानसभा अध्यक्ष बने थे। श्री
पाण्डे आज सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष
चुने गए। इस पद के लिए उनका अकेला नामांकन
था। परंपरा के अनुसार श्री पाण्डे को नेता
सदन अखिलेश यादव और नेता विरोधी दल स्वामी
प्रसाद मौर्य ने सदन की कुर्सी से उन्हें
ले जाकर अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया। इस
दौरान भाजपा के नेता विधान मणडल दल हुकुम
सिंह और कांग्रेस के नेता प्रमोद तिवारी
भी मोजूद थे।
|