U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

Home>News 
कुशीनगर:दोस्ती की खातिर मां ने सिपाही को सौंप दी बेटी
  महंगे कपड़े और गिफ्ट की खातिर बेटी का कराया यौन शोषण
Tags: Kushinagar:Teenage girl presented to rapist constabule by her mother, incident were recover on friday with a complent lodged at Hata Police Station
Publised on : 23 April 2012, Time: 15:05

Kushinagar, 23 April 2012. (U.P.Web News Service) कुशीनगर, (यूपी वेब न्यूज सर्विस)। कुशीनगर, 23 अप्रैल। (उप्रससे)। मंहगे कपड़ों और गिफ्ट के लालच में  फंसी एक मां ने अपनी नाबालिग बेटी को ही दरिदें पुलिसकर्मी के हवाले कर दिया। लालच देकर नाबालिग किशोरी को पाने वाले पुलिसकर्मी ने उसके साथ बलात्कार किया और फिर एक साल तक अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। साल भर बाद पुलिसकर्मी की यादतियों से आजिज आई किशोरी ने भागकर थाने की शरण ली और न्याय की गुहार की। संबंधित थाने की पुलिस ने सिपाही और किशोरी के माता-पिता के खिलाफ बलात्कार और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है। मां की इस करतूत पर जिले भर में चर्चाएं हो रही हैं। उधर पुलिस ने तत्परता से मामले की जांच शुरु कर दी है।

      घटना जिले के थाना हटा क्षेत्र के गांव सिकटा की है। यहां की इण्टरमीडिएट की एक छात्रा ने थाने पर तहरीर देकर अवगत कराया कि एक सिपाही जोकि पहले एसओजी टीम में शामिल था, उसकी मां की मदद से उसका यौन शोषण कर रहा है। इस सिपाही ने एक साल पहले उसके साथ बलात्कार किया था। छात्रा ने तहरीर में बताया कि गत वर्ष वह जब गांव में शौच के लिए गई थी तो गांव के ही तीन लड़कों ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। इसकी शिकायत उसके परिजनों ने थाने पर की थी। शिकायत पर पुलिस ने उक्त लड़कों के खिलाफ कार्रवाई की। कार्रवाई के आये पुलिसकर्मियों में शामिल एक सिपाही ने बाद में उसकी मां से मिलना जुलना शुरु कर दिया। यह मिलना बाद में दोस्ती में बदल गया। इसी दोस्ती की खातिर मां ने उसे सिपाही के हवाले करने की योजना बना ली।

      छात्रा के मुताबिक एक जनवरी 12 को सिपाही उसे तथा उसकी मां को लेकर बाजार में गया तथा रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर गर्म कपड़ों की खरीददारी करायी। मां ने काफी महंगे कपड़े खरीदे जिसका भुगतान सिपाही ने किया। इसके बाद सिपाही एक दिन उसके घर पहुंचा तथा उसके कहने पर मां ने उसे बाइक पर साथ जाने के लिए कहा। इसका उसने विरोध किया तो मां ने पिटाई की। डर कर वह सिपाही के साथ बाइक पर बैठकर हाटा चली गई। सिपाही उसे बाइक से सोनबरसा स्थित ढाबे पर ले गया और खाना खिलाया। यहां से वह हाटा स्थित पोस्ट आफिस के पास स्थित अपने निवास पर ले गया। घर में ले जाकर सिपाही ने उसकी अस्मत लूट ली। छात्रा के अनुसार तब से लगातार सिपाही उसकी मां के सहयोग से उसका यौन शोषण कर रहा है। विरोध करने पर वह उसे जान से मार देने की घमकी देता है।

      उ.प्र.समाचार सेवा संवाददाता को हाटा कोतवाली के उपनिरीक्षक मुकेश राय ने बताया कि मामले कि तहरीर मिलने पर पुलिस ने सिपाही और छात्रा के माता-पिता के खिलाफ बलात्कार और यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Some other news stories

 
मेरठ जेल में संघर्ष. आगजनी, डिप्टी जेलर समेत छह घायल Marriage registration का विरोध करेंगे Indian Muslim
कुशीनगरःछात्राओं का यौन उत्पीड़न, दो हिरासत में हुकुम सिंह भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए
गरीबों के घरों पर बुलडोजर, सपाईयों के मकान महफूज लखनऊ में सीएम के निर्देश पर trafic control
युवक ने उजाड़ दी girl friend  की दुनिया Darul Uloom  देवबंद के Kashmiri student की हत्या का मामला
स्वर्ण शताब्दी में साफ्टवेयर इंजीनियर युवती से छेड़छाड़ मोदीनगर के आरोपी व्यापारी नशे में थे चूर. गाजियाबाद में गिरफ्तार
जनता दर्शन की पुरानी व्यवस्था बहाल Cancer  की चपेट में Indian youth
Highway से किडनैप, होटल में Gang rape & MMS  त्रकार काजमी की गिरतारी के विरोध में उग्र प्रदर्शन
March 30: पूनम सेलिब्रेट Cleavage day प्रमुख सचिव मुख्यमंत्रीसंजय अग्रवाल की तैनाती निरस्त
तीस PCS अधिकारियों के तबादले बादल चटर्जी APC Branch  भेजे गए,
मृत्युंजय कुमार मेरठ के कमिश्नर आगरा और गोरखपुर में नए आईजी तैनात

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET