U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  दलितों के देवता के साथ कांग्रेस ने जुर्म किया- नरेन्द्र मोदी
Tags: Uttar Pradesh, UP News , Lakhimpur, Narendra Modi
Publised on : 14 April 2014  Time 14:48
 

Lakhimpur Khiri लखीमपुर खीरी/लखनऊ,14 अप्रैल। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दलितों के देवता डा. भीमराव अम्बेडकर के साथ कांग्रेस ने जुर्म किया। कांग्रेस ने कभी डा. अम्बेडकर को भारतरत्न नहीं दिया। बाबा साहब की मृत्यु के 40 वर्ष बाद केन्द्र में जब भाजपा समर्थन वाली राजग सरकार सरकार सत्ता में आयी तो डा. अम्बेडकर को भारत रत्न दिया गया। नरेन्द्र मोदी सोमवार को लखीमपुर खीरी जिले में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
मोदी ने कहा कि राहुल गाँधी को इतिहास का ज्ञान नहीं है। वह अपनी सभाओं में गिनाते हैं हमने यह अधिकार दिया वह अधिकार दिया। हम लोगों को इतने अधिकार डा. भीमराव अम्बेडकर ने दिये लेकिन भारत की संसद में उनका एक भी चित्र कांग्रेस ने नहीं लगवाये। जब भाजपा की सरकार सत्ता में आयी तब डा. साहब का चित्र संसद भवन में रखवाया गया। उन्होंने कहा कि यदि डा. अम्बेडकर न होते तो मेरे जैसा एक अति पिछड़े घर का बेटा आज यहाँ नहीं होता। यह सब बाबा साहब की ही देन है कि हम यहाँ तक पहुँचे।
देश की कांग्रेस सरकार को नौजवानों की चिंता नहीं है। पिछले आम चुनाव में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 10 करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का वायदा किया था। केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। इनको जनता के कल्याण की रत्ती भर भी चिंता नहीं है।
नेपाली सीमा की चुनौतियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि नकली नोट,नशीली चीजें बेरोकटोक सीमावर्ती क्षेत्रों से देश में पार की जा रही हैं। देश के नौजवानों का भविष्य चैपट किया जा रहा है। मोदी ने कहा कि अगर देश का नौजवान गलत रास्ते पर चला गया तो इस देश को कोई बचा नहीं पायेगा। राजनीतिक पार्टियांे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में सबका राज चलता है। स माने सपा, ब माने बसपा और का माने कांग्रेस। स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के 60 वर्ष बाद भी हमारी माताएं बहने खुले में शौच जाती हैं। 70 प्रतिशत दलित महिलायें अशिक्षित हैं।
अटल बिहारी बाजपेई को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अटल ने नदियों को जोड़ने का सपना देखा था। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था। कांग्रेस का नारा मर जवान मर किसान है। युद्ध में जितने जवान शहीद हुए उससे भी ज्यादा किसानों ने आत्म हत्या की है। आज देश की जनता हिसाब चाहती है और कांग्रेस सरकार सरकार से मुक्ति चाहती है। लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यदि देश में स्थिर सरकार चाहते हो तो यूपी की 80 में से 80 लोकसभा सीट से कमल खिलाकर दिल्ली भेजो।

किसके वोट के लिए किया मुलायम सिंह ने  rapist का.. साम्प्रदायिक मुद्दों पर चुनाव लड रही है भाजपाःमनमोहन सिंह
जुलूस विवाद के पीछे राजनीति की संभावना: Roshan Jacab मुजफ्फरनगर में दलित नेता की हत्या, भीड़ ने पुलिस चौकी..
उप्र के दस सीटों पर 65 प्रतिशत मतदान, बागपत में एक्स पुलिस कमिश्नर सत्यपाल पर हमला
रामनवमी जुलूस को लेकर कानपुर में बवाल, दुकानें फूंकी, रंगरेलियों में खलल डालने पर महिला ने पति को पीटा
Etawah:दुराचार के बाद किशोरी की हत्या, शव को जलाया दो मीडियाकर्मी छह माह के लिए जिलाबदर
रोड शो में केजरीवाल पर फिर हमला, मारा थप्पड़ और घूंसा लक्ष्य सेआगे बढ़ती भाजपा और कांग्रेस में मचती भगदड़
कोबरा पोस्ट से देश में माहौल खऱाब होगाः भाजपा पंद्रह प्रतिशत मुस्लिम वोटों पर घमासान

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET