U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  मतदान कल, लेकिन जिले में अभी भी जमे हुये हैं वीआईपी
Web Titele 1: Election : VIP's are staying in Badaun
Tags: Uttar Pradesh, UP News, Badaun उ.प्र.समाचार सेवा
Publised on : 15 April 2014  Time 19:48
 

बदायूं 15 अप्रैल।  लोकसभा चुनाव में मतदान के कुछ घंटे शेष रहने के बावजूद बाहरी लोगों का बदायूं प्रेम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। अपने प्रत्याशियों के लिए चुनाव लड़ाने आए यह लोग होटलों और परिचितों के यहां शरण लिए हुए हैं। दिन भर इनकी गाडियां इलाकों में दौड़ती हैं। सकुशल चुनाव में इनकी वजह से अव्यवस्था फैल सकती है। लगभग सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने के लिए उनके समर्थक बाहर से आए हुए हैं। आमतौर पर यह परंपरा पहले से रही है पर चुनाव से पहले व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमानुसार इन्हें क्षेत्र से बाहर कर दिया जाता है। इस बार ऐसा नहीं हो सका है। पुलिस और फोर्स का ज्यादातर मूवमेंट देहात क्षेत्र में फ्लैगमार्च करके शातिरों का मनोबल तोडने का है पर वीआईपी गाडियों और लैपटॉप लिए घूम रहे वीआईपी लोगों पर इनका ध्यान बिल्कुल नहीं है। यह लोग दिन भर शहर से देहात तक घूमकर अपने प्रत्याशी के लिए माहौल बना रहे हैं। यह लोग जनता को मानसिक रूप से अपने प्रत्याशी के पक्ष में जोडने और संवेदनशील मुद्दों से उन्हें झकझोरने का काम कर रहे हैं। रात में इनका आशियाना शहर के महंगे होटल या किसी स्थानीय पदाधिकारी का घर होता है। सुबह प्रत्याशी के आवास या कैंप कार्यालय के बाहर इनकी वीआईपी गाडियों की लंबी श्रृंखला देखी जा सकती है। चुनाव के दिन यह बाहरी लोग किसी भी अव्यवस्था का वॉयस बन सकते हैं।
मामले में एसपी अतुल सक्सेेना ने कहा कि हम होटलों और सार्वजनिक स्थलों की चेकिंग करा रहे हैं। बाहरी लोगों को मतदान से पहले जिले से बाहर कर दिया जाएगा।

बिजली का तार गिरा, पांच बीघा गेहूं की फसल जली
उ.प्र.समाचार सेवा
बदायूं। कोतवाली क्षेत्र में तीन स्थानों पर बिजली का तार टूट कर गिरने से पांच बीघा गेहूं की फसल स्वाहा हो गई। एक भैंस भी चपेट में आने से मर गई। रविवार को बिजली का तार टूटने की पहली घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव मानकपुर की है। गांव के सत्यपाल की भैंस गलियारे में बंधी थी। इसी बीच उसके ऊपर तार टूट कर गिर गया। भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सरौरा इलाके में तार टूट कर गिरने से बड़ा हादसा होने से टल गया। उस वक्त सप्लाई भी चालू थी। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदनपुर निवासी सोरन सिंह के खेत में गेहूं की फसल में तार टूट कर गिरते ही चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया। फसल जल कर स्वाहा हो गई। आसपास की फसल को बचाने के लिए मौके पर दमकल को भी बुलाना पड़ा। दमकल के सहयोग से ही आग पर काबू पाया गया। सोरन सिंह ने बताया कि फसल स्वाहा हो जाने से उसे करीब 35 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

दलितों के देवता के साथ कांग्रेस ने जुर्म किया- नरेन्द्र मोदी सरकार बनने पर पेंशन नीति की करेंगे समीक्षाः राजनाथ सिंह
किसके वोट के लिए किया मुलायम सिंह ने  rapist का.. साम्प्रदायिक मुद्दों पर चुनाव लड रही है भाजपाःमनमोहन सिंह
जुलूस विवाद के पीछे राजनीति की संभावना: Roshan Jacab मुजफ्फरनगर में दलित नेता की हत्या, भीड़ ने पुलिस चौकी..
उप्र के दस सीटों पर 65 प्रतिशत मतदान, बागपत में एक्स पुलिस कमिश्नर सत्यपाल पर हमला
रामनवमी जुलूस को लेकर कानपुर में बवाल, दुकानें फूंकी, रंगरेलियों में खलल डालने पर महिला ने पति को पीटा
Etawah:दुराचार के बाद किशोरी की हत्या, शव को जलाया दो मीडियाकर्मी छह माह के लिए जिलाबदर
रोड शो में केजरीवाल पर फिर हमला, मारा थप्पड़ और घूंसा लक्ष्य सेआगे बढ़ती भाजपा और कांग्रेस में मचती भगदड़
कोबरा पोस्ट से देश में माहौल खऱाब होगाः भाजपा पंद्रह प्रतिशत मुस्लिम वोटों पर घमासान

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET