|
राजनाथ में दिखती है अटल की छवि-मौलाना
कल्बे जव्वाद |
|
नरेन्द्र मोदी से खौफजदा हैं आम मुसलमान
|
|
Tags: Uttar Pradesh, UP News, Shia
Maulana Kalve Javvad |
|
Publised
on : 15 April 2014 Time 20:16 |
|
लखनऊ,15
अप्रैल। शिया धर्मगुरू मौलाना कल्बे
जव्वाद ने मंगलवार को कहा कि भाजपा के
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह में अटल
बिहारी बाजपेई की छवि दिखती है। लिहाजा आम
मुसलमानों का उन पर विश्वास है। राजनाथ
सिंह ने अपने राजनैतिक कैरियर में अभी तक
ऐसा कोई बयान नहीं दिया है जिससे मुस्लिमों
की भावनाओं को ठेस पहुँची हो। इससे लगता
है कि मुस्लिमों की हिमायत राजनाथ कर सकते
हैं।
मौलाना जब्बाद ने मंगलवार को हिन्दुस्थान
समाचार से कहा कि राजनाथ सिंह साफ सुथरे
छवि के व्यक्ति हैं। अभी तक उन पर कोई दाग
नहीं लगा है। इसलिए मुसलमान राजनाथ सिंह
पर विश्वास कर सकता है। हलांकि उन्होंने
कहा कि आम मुसलमान नरेन्द्र मोदी से खौफजदा
है। मुस्लिमों को नरेन्द्र मोदी पर भरोसा
ही नहीं हो रहा है। हलांकि उन्होंने कहा
कि हुकूमत में आने के बाद अन्दाल बदल जाता
है। हुकूमत में कोई आये लेकिन आवाम को
इंसाफ मिलना चाहिए। जुर्म के साथ हुकूमत
नहीं चलती।
नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के
सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा में
प्रधानमंत्री बनने के दावेदारों में
राजनाथ सिंह और डा. मुरली मनोहर जोशी भी
शामिल हैं। इसलिए भाजपा बहुमत में आने के
बाद प्रधानमंत्री मोदी ही बनेंगे यह धारणा
गलत है। हिन्दुस्थान समाचार से मौलाना ने
कहा कि आजादी से लेकर आज तक कांग्रेस ने
देश को लूटा है। कांग्रेस ने हमेशा भाजपा
से मुस्लिमों को डराने के नाम पर वोट लेकर
सत्ता प्राप्त करती रही है लेकिन मुस्लिमों
के हित में कोई काम नहीं किया है। इसलिए
हम अपील कर रहे हैं कि कांग्रेस को वोट नहीं
करना बाकी किसी को कर दो। कांग्रेस को
रोकना हमारा काम है। उन्होंने कहा कि
मुस्लिम समाज अन्तिम समय में सोच समझकर
निर्णय लेगा।
मौलाना जब्वाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश
हो या दिल्ली वक्फ सम्पत्तियों पर सबसे
ज्यादा कब्जे कांग्रेस की हुकूमत में ही
हुए हैं। उन्होंने हिन्दुस्थान समाचार से
बताया कि केन्द्र सरकार ने 123 वक्फ
सम्पत्तियों से अपना क्लेम वापस लिया है
लेकिन अभी हमें संपत्ति वापस नहीं मिली
है। सरकार ने खुद माना है कि 87 जमीनों पर
अवैध कब्जे हैं लेकिन अभी तक सरकार ने
उन्हें चिन्हित तक नहीं किया है। मौलाना
जव्वाद ने साफ कहा कि मतदान के लिए कोई
फतवा जारी नहीं किया जाता लेकिन अपने समाज
के बीच वह अपनी बात कह रहे हैं मानना या
ना मानना उनका काम है।
|
|
|
|
|
News
source: UP Samachar Sewa |
|
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
|