|
कुशीनगर
में दो बच्चियों से दुष्कर्म, बलात्कारी
फरार |
|
Tags: Uttar Pradesh, UP News, Kushinagar,
rape |
|
Publised
on : 16 April 2014 Time 21:10 |
|
कुशीनगर 16 अप्रैल।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में मसुमों की
आबरू के साथ खिलबाड करने का बालों की
संख्या बड़ती जा रही है। कुशीनगर पुलिस ने
विगत दो दिनों में हवस के दो दरिन्दों के
खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। छेड़छाड़ व
बलात्कार की घटनाओं से आहत शान्ति व अहिंसा
की धरती कुशीनगर में ये घटनाएं दिन
प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पुलिस प्रशासन
के लाख प्रयासों के बावजूद मासूमों की आबरू
लूट ली जा रही है।
अभी मंगलवार को कुशीनगर पुलिस ने जनपद के
दो थाना क्षेत्रों में बलात्कार का मुकदमा
दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार कुशीनगर
पहली घटना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के एक
गांव की है जहां बारह वर्षीय बच्ची के साथ
गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म कर बच्ची
को नरक के मुह में झोक दिया। उसके बाद
पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने
मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी गयी
है। वही दुसरी घटना कसया थाने के एक गांव
में घटी जहां एक हवस के भूखे दरिन्दे ने
रिश्ते को तार-तार करते हुए अपनी ही
नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म कर दिया।
बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी
चाचा के खिलाफ बलात्कार व पास्को एक्ट का
मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने
बताया कि पुलिस इन मामलों में कड़ी
कार्यवाही कर रही साथ ही इसके लिए महिला
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बूमेन
हेल्प लाईन की भी व्यवस्था की की गयी है।
जिस के माध्यम से घटना की सूचना दी जा सकती
है। ी
|
|
|
|
|
News
source: UP Samachar Sewa |
|
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
|