Learning disability is curabule by Homeopathy medicine<:title>
 
U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  सात हजार किसानों ने गुजरात में की खुदकुशीःमुलायम सिंह
Samajvadi Party will change dowry, rape and sc act: Mulayam Singh Yadav
Tags:  UP News , Mainpuri Live News, Mulayam Singh Yadav
Publised on : 21 April 2014  Time 17:14
 

Mainpuri / Hardoi / मैनपुरी/ हरदोई। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने गुजरात में विकास पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि गुजरात में सात हजार किसानों को आत्महत्या करनी पड़ी है।

श्री यादव ने चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में सबसे महंगी खाद गुजरात में ही बिक रही है। उन्होंने कहा कि देश में सबसे खराब हालत मुसलमानो की है। मुसलमानों के लिए केवल सपा सरकार ही काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में सरकार बनने पर सपा मुसलमानों को आरक्षण देगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम केन्द्र में सरकार बनने पर कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु बढा देगे।

चुनावी सभा में वादे करते हुए सपा मुखिया ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर किसानों को ब्याज रहित कर्ज दिया जाएगा। हम दहेज, बलात्कार और दलित उत्पीड़न कानूनों को भी बदल देगे।

यूपीए सरकार के गलत कामों में भाजपा बराबर की भागीदार- मुलायम सिंह यादव 

छिबरामऊ (कन्नौज), 21 अप्रैल। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी पर सीधा हमला बोला है। कांग्रेस और भाजपा को एक ही थैली के चट्टे-बट्टे बताते हुए उन्होंने कहा कि दोनों राष्ट्रीय पार्टियां किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों की विरोधी और अमीरों तथा पूंजीपतियों की समर्थक हैं। कांग्रेस और भाजपा में कोई फर्क नहीं है। दोनों पार्टियों की नीतियां एक जैसी हैं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा को बहुमत नहीं मिलेगा। चुनाव के बाद केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी। तीसरे मोर्चे की सरकार में समाजवादी पार्टी की अहम भूमिका होगी।

कन्नौज लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार डिम्पल यादव के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि कई मामलों में कांग्रेस और भाजपा के हित साझा हैं। यही वजह है कि कांग्रेस के इशारे पर भाजपा ने यूपीए सरकार के गलत फैसलों और गलत कामों का विरोध नहीं किया। यूपीए सरकार के गलत कामों में भाजपा बराबर की भागीदार है।

सपा प्रमुख ने कहा कि मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने देश को तबाह और बर्बाद कर दिया है। कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते पिछले 10 सालों में देश में महंगाई और बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ी है। यूपीए सरकार के शासन में एक के बाद एक कई घोटाले हुए। हमारे अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और घोटालों को रोकने की कोई कोशिश नहीं की। वे अपने पूरे कार्यकाल में चुप्पी साधे रहे। यूपीए सरकार को सभी मोर्चों पर असफल बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत सरकार की कमजोरी की वजह से चीन लगातार हमारी सीमा में घुसपैठ कर रहा है। चीन ने हिन्दुस्तान की लाखों हेक्टेयर जमीन पर कब्जा कर रखा है, लेकिन हमारी सरकार ने उससे विरोध तक नहीं जताया। हमारी फौज कमजोर नहीं है, लेकिन सरकार के कमजोर और लचर रवैये की वजह से फौज खामोश है। हमारी सरकार फौज को जरा सा इशारा कर दे तो दो दिन में चीन के कब्जे वाली जमीन खाली हो जाएगी।

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि हमने कई बार प्रधानमंत्री से कहा कि कुछ कीजिए। देश तबाह हो रहा है। लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। हमने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से बात की और कहा कि हमारी और आपकी पार्टी की नीतियों सिद्धांतों में बहुत फर्क है, लेकिन देश हित के मसलों पर हमें दलगत राजनीति की भावना से ऊपर उठकर काम करना होगा। लेकिन भाजपा के दूसरे नेताओं के दबाव के चलते आडवाणी जी ने कुछ नहीं किया। भाजपा ने ईमानदार विपक्ष की भूमिका नहीं निभाई। भाजपा ने किसी भी मुद्दे पर यूपीए सरकार के खिलाफ कोई धरना-प्रदर्शन नहीं किया। यूपीए सरकार ने जनता के साथ धोखाधड़ी की है। इसीलिए आज देश में कांग्रेस की हालत बहुत खराब है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा को बहुमत नहीं मिलेगा। देश की जनता कांग्रेस और भाजपा की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है। देश की जनता बदलाव चाहती है। चुनाव के बाद केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी। तीसरे मोर्चे की सरकार में सपा की अहम भूमिका होगी। कन्नौज की धरती को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां से डॉ. राम मनोहर लोहिया और हम सांसद रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी लोकसभा में कन्नौज का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। डिम्पल यहां से पहले निर्विरोध सांसद चुनी जा चुकी हैं। उन्होंने लोगों से डिम्पल को भारी मतों से जिताने की अपील की। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी से जितने ज्यादा से ज्यादा सांसद जीतकर लोकसभा में पहुंचेंगे, केंद्र की अगली सरकार में सपा की भूमिका उतनी ही महत्वपूर्ण होगी।

अपने 21 मिनट के भाषण में सपा प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा के पक्ष में हवा है। पिछले दो सालों में सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में विकास के बहुत काम किए हैं। लोग राज्य सरकार के कामकाज से खुश हैं। समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। सपा ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जितने भी वादे जनता से किए थे, उनमें से ज्यादातर को पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सत्ता में लंबे समय तक वही दल रह सकेगा जो जनता के हितों का ख्याल रखेगा और बिना किसी भेदभाव के सबको एकसाथ लेकर आगे बढ़ेगा। हमें खुशी है कि सपा सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लोगों को एकसाथ लेकर आगे बढ़ रही है।

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सपा की भागीदारी में तीसरे मोर्चे की सरकार बनने पर देश में संपूर्ण पढ़ाई और गंभीर से गंभीर रोगों का इलाज पूरी तरह मुफ्त होगा। मुसलमानों की बेहतरी के लिए सच्चर कमेटी की सिफारिशों को लागू किया जाएगा। नक्सलवाद को देश के लिए गंभीर खतरा बताते हुए उन्होंने कहा कि नक्सलवाद को हल करने के लिए नक्सलियों से बातचीत की जाएगी। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्य करवाए जाएंगे। ऊंची जातियों के लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए सवर्ण आयोग का गठन किया जाएगा।

जनसभा के बाद पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में सपा प्रमुख ने कहा कि देश में कहीं भी भाजपा की लहर नहीं है। भाजपा की जो हवा है वह मीडिया की बनाई हुई है। कॉर्पोरेट घरानों से भाजपा को चुनाव लड़ने के लिए अकूत धन मिला है। उसी धन से भाजपा चुनाव लड़ रही है। जबकि सपा अपने कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने भाजपा के सामने हथियार डाल दिए हैं। लेकिन हम हार नहीं मानने वाले हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं होंगे। समाजवादी पार्टी अकेले भाजपा को रोकेगी।

आंवला में वोट न डालने से क्षुब्ध युवक ने आत्मदाह किया संवाद के अभाव में होते हैं हिन्दू मुस्लिम के बीच दंगे
रामनवमी जुलूस को लेकर कानपुर में बवाल, दुकानें फूंकी, Kalve Javvad की गिरफ्तारी पर कानपुर के मौलाना नाराज
भाजपा को झटका, अशोक प्रधान सपा में शामिल रंगरेलियों में खलल डालने पर महिला ने पति को पीटा
चुनाव बाद सपा सरकार  भरभराकर गिर जाएगीः वाजपेयी तीसरे मोर्चे को मिलेगा बहुमत: मुलायम

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET