देश में चल रही महापरिर्वतन की लहरः राजनाथ सिंह <:title>
 
U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  देश में चल रही महापरिर्वतन की लहरः राजनाथ सिंह
Tags:  UP News , Lucknow Rajaji Puram, Rajnath Singh
Publised on : 22 April 2014  Time 23:19
 

लखनऊ के राजाजी पुरम में जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंहLucknow / लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लखनऊ लोकसभा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने मंगलवार को राजाजीपुरम में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में भाजपा के पक्ष में जबर्दस्त माहौल है। पूरे देश का दौरा करने के बाद मै आपसे दावे के साथ कह सकता हूं कि केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। किसान, नौजवान, व्यापारी, कर्मचारी गांव-शहर में रहने वाला चाहे कोई भी भाई बहन हो सब मंहगाई की मार से पीड़ित है। मंहगाई बढ़ने का सबसे बड़ा कारण भ्रष्टाचार है। सी0ए0जी0 की रिपोर्ट कहती है कि कांग्रेस सरकार ने देश में 5.30 लाख करोड़ का घोटाला किया है। 2जी, 3जी, सीडब्लूजी और अब जीजा जी घोटाला भारत का मस्तक पूरी दुनिया में इन घोटालों के कारण नीचा हुआ। देश के स्वाभिमान पर चोट पहुंचाई है। उन्होंने कांग्रेस सरकार तथा यूपीए की चेयरमैन सोनिया गांधी से पूछा कि आपने पिछले चुनाव के समय जनता से वादा किया था कि कांग्रेस सरकार बनने के 100 दिनों के अंदर मंहगाई कम कर देंगे। क्या हुआ उस वादे का । जनता के साथ कांग्रेस ने आजादी के समय से ही जितने वादे किये यदि उन्हे आंशिक रूप से भी पूरा कर दिया होता तो आज देश दुनिया के धनवान देशों की श्रेणी में होता। 

श्री सिंह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से पूछा कि आप अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री कहलाते है फिर भी देश की आर्थिक हालत पतली क्यों है? सरकार चलाने वालों को जवाब देना होगा, देश में गरीबों की संख्या क्यांे नही बढ़ी है। बेरोजगारी, मंहगाई क्यांे बढ़ी है? 1998 से 2004 तक श्रद्धेय अटल जी की सरकार ने विषम परिस्थितियों मे भी देश के आर्थिक हालातों को कमजोर नही पड़ने दिया । मंहगाई को लगातार 6 साल तक बांधे रखा। चाहे अस समय कारगिल के युद्ध हो, परमाणु परीक्षण हो तथा वैश्विक मंदी रही हो, लेकिन देश की जनता को कभी मंहगाई, भ्रष्टाचार के बोझ से नही दबने दिया। अटल जी ने भारत की साख और विश्वनीयता को दुनिया में बढ़ाया था। उन्होने कहा कि बदनीयती के कारण मंहगाई बढ़ रही है। भ्रष्टाचार इसका बड़ा कराण है। इमारी सरकार के मंत्री व मुख्यमंत्री के दामन कभी भ्रष्टाचार का दाग नही लगे। उस समय की एनडीए की सरकार रही हो तथा अब देश की जिन राज्यों में भाजपा की सरकार चल रही है उनकी तारीफ देश की नही विदेश में भी होती है। 

श्री सिंह ने कहा कि केन्द्र में भाजपा की सरकार बनेगी तो उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनना तय है। हम किसी चुनी हुई सरकार को गिराने का काम नही करेंगे परन्तु यदि वो स्वयं भरभरा के गिर जाये तो कोई आश्चर्य की बात नही होगी। श्री सिंह ने लखनऊ के विकास के बारे में कहा कि मैं पूरी ताकत के साथ लखनऊ का विकास करूॅगा। मैंने अपने मुख्यमंत्री रहते हुए भी लखनऊ के समग्र विकास के लिए कार्य योजना बनाई थी। मेरा कार्यकाल मात्र 1 वर्ष कुछ महीने ही रहा इसीलिए विकास का कार्य पूरा नही कर पाया। अटल जी के सपनों का लखनऊ बनाने में कोई कमी नही छोडूंगा। सभा को अटल जी के सहायक शिवकुमार जी, सांसद लालजी टण्डन, महापौर डा0 दिनेश शर्मा, सांसद कुसुम राय, पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, जयप्रकाश चतुर्वेदी, मनोहर सिंह, तथा सुनीता दुग्गल ने भी सम्बोधित किया। मंच पर उपस्थित प्रमुख लोगों में सभासद राजेश मालवीय, जितेन्द्र उपाध्याय, शिवपाल सावरिया, राघवेन्द्र सिंह, गुड्डू यादव, अमर साहाय, विजय गुप्ता, रमेश कपूर बाबा, अतुल दीक्षित, अमित पुरी, शैलेन्द्र सिंह शैलू, वेदव्रत बाजपेयी, मण्डल अध्यक्ष बाबा थे। सभा का संचालन अनुराग मिश्रा अन्नू तथा दिवाकर सेठ ने किया। 

आंवला में वोट न डालने से क्षुब्ध युवक ने आत्मदाह किया संवाद के अभाव में होते हैं हिन्दू मुस्लिम के बीच दंगे
रामनवमी जुलूस को लेकर कानपुर में बवाल, दुकानें फूंकी, Kalve Javvad की गिरफ्तारी पर कानपुर के मौलाना नाराज
भाजपा को झटका, अशोक प्रधान सपा में शामिल रंगरेलियों में खलल डालने पर महिला ने पति को पीटा
चुनाव बाद सपा सरकार  भरभराकर गिर जाएगीः वाजपेयी तीसरे मोर्चे को मिलेगा बहुमत: मुलायम

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET