दो लोगों को गोली मारकर पेट्रोल पम्प से साढ़े तीन लाख लूटे, एक की मौत<:title:>
 
U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  दो लोगों को गोली मारकर पेट्रोल पम्प से साढ़े तीन लाख लूटे, एक की मौत
Tags:  UP News , Allahabad Petrolpump loot
Publised on : 23 April 2014  Time 21:10
 

Allahabad / इलाहाबाद। जिले में बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार की रात पेट्रोल पम्प स्वामी और क्लीनर को गोली मारकर साढ़े तीन लाख रूपये लूट लिये। गोली लगने से घायल क्लीनर की अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में मौत हो गई, जबकि पम्प स्वामी गंभीर रूप से घायल है।

सोरांव के चतुरीपुर गांव में मऊआइमा के रहने वाले हसनैन का स्टार फिलिंग सेंटर के नाम से पेट्रोल पंप है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात करीब पौने दस बजे पंप में बने अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां आए तीन बदमाषों ने हसनैन को गोली मार दी और कैष काउण्टर से साढ़े तीन लाख रूपए लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान वहां मौजूद टैंकर के कंडक्टर गुड्डु उर्फ राम निवास ने बदमाषों का पीछा करने का प्रयास किया तो बदमाषों ने उसे भी गोली मार दी और फरार हो गए। हसनैन व गुड्डु को अस्पताल ले जाया गया, जहां गुड्डु की मौत हो गई, जबकि हसनैन का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि पेट्रोल पम्प पर लगे सीसी कैमरे से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

आंवला में वोट न डालने से क्षुब्ध युवक ने आत्मदाह किया संवाद के अभाव में होते हैं हिन्दू मुस्लिम के बीच दंगे
रामनवमी जुलूस को लेकर कानपुर में बवाल, दुकानें फूंकी, Kalve Javvad की गिरफ्तारी पर कानपुर के मौलाना नाराज
भाजपा को झटका, अशोक प्रधान सपा में शामिल रंगरेलियों में खलल डालने पर महिला ने पति को पीटा
चुनाव बाद सपा सरकार  भरभराकर गिर जाएगीः वाजपेयी तीसरे मोर्चे को मिलेगा बहुमत: मुलायम

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET