U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  मायावती की चेतावनीःरामदेव को भेजो जेल, वरना आन्दोलन
Tags:  UP News , Baba Ramdev, Dalit,Mayawati
Publised on : 26 April 2014  Time 21:28
 

Lucknow / लखनऊ।उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने रामदेव की टिप्पड़ी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्हें तत्काल जेल भेजने की मांग की है। मायावती ने कहा है कि यदि दलितों पर टिप्पड़ी करने वाले रामदेव को जेल नहीं भेजा गया तो देशव्यापी आन्दोल किया जाएगा।

मायावती ने कहा कि भाजपा के बहुत बड़े नेता और प्रचारक रामदेव ने देश के दलितों की बहन बेटियों की इज्जत पर उंगली उठाई है। उन्होंने अश्लील और गिरी हुई भाषा का प्रयोग किया है। उनकी इस हरकत की बसपा निंदा करती है। उन्होंने कहा ‘‘मैं मुख्य चुनाव आयुक्त और यहां की सपा सरकार को कहना चाहती हूं कि रामदेव की गिरी हुई हरकत के खिलाफ मुकदमा कराकर जेल भेजा जाए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके साथ ही भाजपा को ऐसे बाबा को तुरन्त ही पार्टी से निकालकर बाहर करना चाहिये, वरना बसपा इस बददिमाग बाबा तथा भाजपा और सपा के खिलाफ जबर्दस्त आंदोलन छेडेगी।’’ गौरतलब है कि रामदेव ने कल यहां संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए कहा था कि वे दलितों के घर ‘हनीमून और पिकनिक’ मनाने जाते हैं। इस मामले में आज उनके खिलाफ लखनउ में धारा 171 :छ: के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Honeymoon विवाद पर घिरे बाबा रामदेव, FIR  
दलित बस्ती में honeymoon मनाने जाते हैं राहुलःरामदेव मुस्लिम आरक्षण साम्प्रदायिक राजनीति की भ्रष्टतम स्वरूप

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET