U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

 

  Honeymoon विवाद पर घिरे बाबा रामदेव, FIR
Tags:  UP News , Baba Ramdev, Dalit
Publised on : 26 April 2014  Time 21:25
 

Lucknow / लखनऊ। राहुल गांधी पर विवादास्पद टिप्पड़ी करके योग गुरु बाबा रामदेव बुरी तरह फंस गए हैं। राहुल गांधी को दलित बस्ती में हनीमून मनाने जाने की बात पर देश में उबाल आ गया है। उनके खिलाफ यूपी पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है। स्वामी रामदेव के खिलाफ राजधानी के महानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। रिपोर्ट पुलिस उप निरीक्षक की ओर से दर्ज करायी गई है।

रामदेव ने शुक्रवार को राजधानी में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर कई तल्ख और विवादास्पद टिप्पड़ियां की थीं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दलित बस्ती में हनीमून मनाने जाते हैं। लेकिन दलित दलित लड़की से शादी नहीं करना चाहते। उनकी मां विदेशी लड़की से शादी करना चाहती हैं। यदि राहुल गांधी किसी दलित लड़की से शादी कर लेते तो अबतक प्रधानमंत्री बन जाते। इसके साथ ही रामदेव ने कहा कि राहुल गांधी की तरह मजबूरी में मोदी और रामदेव फकीर नहीं बने हैं। बाबा रामदेव की इन टिप्पड़ियों से राजनीति में उबाल आ गया है। उनके बयान की चारों तरफ निंदा हो रही है। विशेषरूप से दलितों के बारे में टिप्पड़ी पर लोगों में आक्रोश है।

दलित बस्ती में honeymoon मनाने जाते हैं राहुलःरामदेव मुस्लिम आरक्षण साम्प्रदायिक राजनीति की भ्रष्टतम स्वरूप

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET