U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  Threat: I love you नहीं कहा, तो acid से जला दूंगा
Tags:  UP News, Jhansi
Publised on : 27 April 2014  Time 19:12
 

Jhansi / झांसी। आई लव यू नहीं कहा तो तेजाब से चेहरा जला दूंगा । यह कोई फिल्मी का डायलॉग नहीं, बल्कि एक दबंग द्वारा छात्रा को हकीकत में दी गई धमकी है। उस दबंग की धमकी से डरी छात्रा ने स्कूल, बाजार भी जाना बन्द कर खुद को अपने मकान में कैद कर रखा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, लेकिन उसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई।
थाना गुरसराँय के गाँधी गंज निवासी उदयप्रताप ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुये बताया कि उसके मोहल्ले का रहने वाला एक दबंग युवक उसकी पुत्री को आये दिन स्कूल व कोचिंग से आते-जाते समय छेडखानी करता था और आये दिन उसे आईलवयू कहने के लिये दबाव बनाता था। यह बात उसकी पुत्री ने उसे घर पर बतायी। इस पर छात्रा के परिजन दबंग के घर वालों से शिकायत करने गये, तो अगले दिन 23 अप्रैल को उस दबंग ने छात्रा को कोचिंग से घर आते समय रास्ते में रोक कर एक मोबाइल फोन किया और धमकाते हुये कहा कि अगर आज रात तुमने इस मोबाइल फोन से उसे फोन करके आईलवयू नहीं कहा, तो अगले दिन तुम्हारे चेहरे पर तेजाब डालकर जला दूंगा। गुरसराँय पुलिस ने छात्रा को धमकाने वाले दबंग युवक गाँधी गंज मोहल्ला निवासी अंकित यादव पुत्र कैलाश के खिलाफ गम्भीर धराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

भाजपा विधायक सहित 6 पर मामला दर्ज

झांसी। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के भिण्ड के विधायक सहित 6 के खिलाफ विभिन्न धराओं में मामला दर्ज किया है। थाना बबीना के बीएचईएल चैकी प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि 25 अपै्रल को भाजपा के जिला भिण्ड विधायक मुकेश सिंह पुत्र दिलीप ने बिना अनुमति लिये बबीना क्षेत्र के खजराहा तिराहे पार्टी का झण्डा बैनर लगाकर भीड़ एकत्र कर नारेबाजी तथा प्रचार किया। इससे नगर में लागू धारा 144 का उल्लंघन किया है। पुलिस ने विधायक सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यात्री को विषाक्त चाय पिलाकर लूटा

झांसी। माँ का चेन्नई में इलाज कराकर जीटी एक्सप्रेस से लौट रहे एक व्यक्ति को विषाक्त चाय पिलाकर बदमाशों ने लूट लिया। ग्वालियर में यात्री को होश आया और वह माँ को तलाशता हुआ झाँसी आया।
मथुरा में रहने वाला हरी सिंह यहाँ बीएचईएल में रहता है। वह अपनी माँ कैला देवी का इलाज कराने के लिए चेन्नई गया था। बताते हैं कि बीते रोज वह जीटी एक्सप्रेस से वापस झाँसी लौट रहा था। दोनों का एसी के अलग-अलग कोच में आरक्षण था। शाम तक वह अपनी माँ के पास एसी 1 में बैठा था। इसके बाद वह अपने कोच एच ए 1 में आकर बैठ गया। भोपाल में उसने चाय पी। इसके बाद उसे नींद आ गई। वह सीधा ग्वालियर जा पहुँचा। वहाँ जिन लोगों का उक्त सीट पर आरक्षण था उन्होंने उसे जगाया। थोड़ी चेतना आने पर उसने कोच कण्डक्टर से माँ के बारे में पूछा।
कोच कण्डक्टर ने उसे बताया कि उसकी माँ को झाँसी रेलवे स्टेशन पर उतार दिया था। हरी सिंह किसी प्रकार दूसरी ट्रेन से झाँसी आया। यहाँ वह डिप्टी एसएस कक्ष में गया और उसने अपनी माँ के बारे में एनाउन्स कराया, लेकिन माँ का पता नहीं चल सका। हरी सिंह ने बताया कि उसकी जेब में रखे रुपये भी गायब हैं। उसने आशंका जताई कि चाय में विषाक्त पदार्थ था, जिसे पीने से उसकी हालत बिगड़ गई और बदमाश उसकी जेब से रुपये लूट ले गये।
 

तीसरे मोर्चे को समर्थन दे सकती है कांग्रेसः खुर्शीद " जलील " विचार भाजपा की पहचानः सोनिया गांधी
देश को आर्थिक संकट से भाजपा उबारेगीः सिन्हा हम देंगे Muslims को resevation: Mulayam Singh Yadav
Honeymoon विवाद पर घिरे बाबा रामदेव, FIR मायावती की चेतावनीः रामदेव को भेजो जेल,वरना आन्दोलन
दलित बस्ती में honeymoon मनाने जाते हैं राहुलःरामदेव मुस्लिम आरक्षण साम्प्रदायिक राजनीति की भ्रष्टतम स्वरूप

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET