U.P. Web News
|
Mission
|
|
BJP News
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

श्री हरमिलाप वैष्णो देवी मंदिर के 43वें वार्षिकोत्सव पर निकाली भव्य शोभा यात्रा

Tags: Hapur, Sri Harmilap Vaishno Devi Mandir

Publised on : 01 April 2016,  Last updated Time 18:52

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

हापुड़-1 अप्रैल. न्यू शिवपुरी स्थित श्री हरमिलाप वैष्णो देवी मंदिर के 43 वें वाषिकोत्सव
पर शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली। जिसमें पंजाब,दिल्ली व उत्तर प्रदेश
के विभिन्न जनपदों के सैकड़ों श्रद्घालु शामिल हुए। साथ ही श्रद्घालुओं
ने 108 श्री मदन मोहन हरमिलापी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री हरमिलापी वैष्णो देवी मंदिर के 43वें वाषिकोत्सव के
अवसर पर मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। जिसके बाद शोभा यात्रा
अतरपुरा चौपला,गोल मार्केट,मेरठ गेट पुलिस चौकी,चंडी रोड,पक्का
बाग,स्वर्ग आश्रम रोड होते हुए वापिस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभा
यात्रा में 108 श्री मदन मोहन हरमिलापी महाराज रथ पर विराजमान
श्रद्घालुओं को आशीर्वाद दे रहे थे।
शोभा यात्रा में प्रवीन सेठभ्,कपिल,मनीष बाबरे मेरठ ने गुरू
भक्ति के भजन गाये,जिन्हें सुनकर मौजूद श्रद्घालुगण झूमने पर मजबूर हो
गये। पूर्व कोतवाल राजेन्द्र सिंह यादव ने भी श्री हरमिलापी महाराज का
आशीर्वाद प्राप्त किया।
भव्य शोभा यात्रा में
लुधियाना,दिल्ली,पानीपत,मेरठ,बुलन्दशहर,खुर्जा,करनाल आदि के श्रद्घालु
शामिल हुए। शोभा यात्रा उपरांत भंडारा किया,जिसमें सैकड़ों श्रद्घालुओं
ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर चरनजीत मुटरेजा,प्रीतम सेठी,राजन,गुरदीप,जगदीश मकान,राकेश
कालड़ा,राजीव बाटला,अरुण गर्ग,विक्की शर्मा,रजनी,सुनीता,मानसी
अग्रवाल,कैलाश सेठी आदि उपस्थित थे।

बंदरों के आतंक से मिलेगा निजात,नगर पालिका परिषद छोड़ेगी ठेका
-नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित
-बंदर पकडऩे की सूचना वार्ड सभासदों को दी जायेगी:ईओ
-नपा पालिका पूर्व में बार छोड़ चुकी है,बंदरों को पकडऩे का ठेका
हापुड़-1 अप्रैल.  शहर निवासियों को शीघ्र ही बंदरों के आतंक से निजात मिलेगी। क्योंकि नगर
पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में सभासदों की सर्वसम्मति से बंदरों के
पकडऩे के ठेके को हरी मिल गयी है। शहर से करीब दो हजार बंदरों को पकडक़र
दूसरे स्थानों पर छोडऩे का का ठेका छोड़ा जायेगा। बता दें कि पालिका
द्वारा बंदरों को पकडऩे के लिए पूर्व में दो बार ठेका छोड़ा था,लेकिन
ठेकेदार किन्हीं कारणों से ठेका बीच में छोडक़र फरार हो गया।
शहर में बंदरों के आतंक के कारण लोगों को घर के बाहर के
साथ छतों पर जाना दुर्भर हो गया है। गली मोहल्लों में बंदरों के आतंक
प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बच्चों के बड़ों के हाथों में से खाने पीने की
वस्तुएं छीनकर ले जाते है। विरोध करने बंदर उन्हें काटकर भाग जाते है।
शहर में बंदरों की संख्या बढऩे के कारण उनके लोगों को काटने की शिकायत भी
निरंतर बढ़ती जा रही है। जनता द्वारा बंदरों को पकड़वाने के लिए नगर
पालिका में शिकायत की जा रही थी।
शहर में बंदरों के आतंक का आलम यह हैं कि मोहल्ला
छज्जूपुरा,जवाहर गंज,आर्य नगर,कचहरी,शिवपुरी,कोठी गेट,नूर बाफान गंज,न्यू
शिवपुरी,विवेक विहार,पंजाबी कालोनी,राजेन्द्र नगर,श्रीनगर,पटेल
नगर,प्रकाश नगर,पक्का बाग,गांधी गंज,भगवती गंज,इन्द्रलोक कालोनी आदि में
बंदरों का आतंक प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं। आये दिन बंदरों बच्चों व
लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। जिसे देखते हुए सामाजिक संस्था
के लोग पत्र सौंपकर बंदरों को पकड़वाने की मांग उठा रहे है। लेकिन नगर
पालिका के अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे है।
गत गुरुवार को नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में सभासदों ने बंदरों को
पकडऩे का ठेका प्रमुखता से उठाया। जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।
सभासदों ने मांग की,जिस वार्ड में ठेकेदार बंदर पकडऩे जाये,इसकी सूचना एक
दिन पूर्व वार्ड सभासद को मिलनी चाहिए।
गौरतलब है,कि नगर पालिका परिषद द्वारा बंदरों को पकडक़र दूसरे
स्थानों पर छोडऩे के लिए जिला मथुरा निवासी इकराम पुत्र अब्दुल हनीफ को
दिया हैं। जिसमें उसे 200 रुपये प्रति बंदर के हिसाब से दिये जायेंगे।
शहर में करीब 4000 हजार बंदर रहते है। लेकिन ठेकेदार बीच में कार्य छोडक़र
चला गया। वर्ष 2013 के दिसंबर माह में पुन:नगर पालिका द्वारा उक्त
ठेकेदार को 235 रुपये प्रति बंदर पकडऩे को ठेका दिया। करीब एक माह बंदर
पकडऩे के बाद ठेकेदार फिर से कार्य बीच में छोडक़र चला गया।

बिना रजिस्ट्रेशन ई-रिक्शा नहीं दौड़ेंगी सडक़ों पर
-ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने 20 ई रिक्शा सीज की
हापुड़-1 अप्रैल. शहर के विभिन्न मार्गों पर दौड़ रही ई रिक्शा बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं
दौड़ेगी। आरटीओ कार्यालय द्वारा जारी निर्देश जारी कर दिये है। कि एक
अप्रैल से बिना रजिस्ट्रेशन के दौडऩे वाली ई रिक्शा सीज कर दी जायेगी।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के विभिन्न मार्गों पर बिना
रजिस्ट्रेशन के करीब एक हजार ई रिक्शा दौड़ रही है। जिनसे प्रतिदिन जाम
की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। शासन के निर्देश पर ई रिक्शा का
रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिया। बिना रजिस्ट्रेशन के सडक़ों पर दौडऩे
वाली रिक्शा के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
शुक्रवार को ट्रैफिक इंस्पेक्टर योगेन्द्र मलिक के नेतृत्व में यातायात
पुलिस कर्मियों ने चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें बिना ड्राइविंग लाइसेंस व
बिना रजिस्ट्रेशन की 20 रिक्शा को सीज कर दिया।

औरैयाः आनलाइन शिकायतों पर फिसड्डी सिस्टम  
लखीमपुर खीरीः नये डीएम आकाश दीप ने संभाला कार्यभार प्रतापगढ़ में फिर दो वकीलों पर हमला, गंभीर घायल, इलाहाबाद रिफर
गौतम बुद्ध के जीवन से शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए: जयदेव शास्त्री कमरे में लटकता मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप
हरिहरपुर को हेरिटेज प्लेस बनाया जाएगा: नवनीत सहगल आइसा चलायेगा भगतसिंह व अम्बेडकर संदेश यात्रा
यूपी के 29 जिलों के डीएम बदले, दो नए कमिश्नर, 67 तबादले आग से आधा दर्जन परिवार की गृहस्थी जलकर राख
उत्तराखण्ड में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश मंजूर मुलायम सिंह की पुत्रवधु अपर्णा भी राजनीति में, कैंट से लड़ेंगी चुनाव
रामपुर में आजम समर्थकों ने फूंके राज्यपाल के पुतले भाजपा ने की आजम को मंत्रिमण्डल से बर्खास्त करने की मांग
उत्तराखण्ड में राष्ट्रपति शासन के आसार, केबिनेट की सिफारिश आजम के बचाव में उतरी सपा, राज्यपाल पर ही जड़े तमान आरोप
सपा सरकार से जनता का इकबाल खत्म-मौर्य लखनऊःपत्रकारपुरम् सब्जी मण्डी में भीषण आग, 156 दुकानें जलकर राख
सड़क हादसे में बाल-बाल बचे सिविल जज संदिग्ध दशा में दिव्यांग ने लगाई फांसी, मौत
महोबाः छेड़छाड़ का विरोध करने पर जिंदा जलाने की कोशिश रिज्यूम आज की जरूरत, सीवी जीवन का पाठ्यक्रमः राजुल जैन
दिल्ली में डाक्टर को पीट-पीट कर मार डाला नियमानुसार रोका गया विधेयकः राज्यपाल

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET