|
|
|
|
|
|
|
|
|
मैनपुरी में कैनरा बैंक से दिन दहाड़े
20 लाख की लूट |
|
बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर की
दुस्साहसिक वारदात |
|
Tags: UP News, Uttar Pradesh, Mainpuri
Canara Banak |
|
Publised
on : 04 April 2016, Last updated
Time 23:11 |
|
मैनपुरी। कचहरी रोड स्थित कैनरा
बैंक की शाखा से बदमाशों ने दिन
दहाड़े 20 लाख की लूट कर ली। बैंक के
स्टाफ को बदमाशों ने हथियारों की
नोक पर बंधक बना लिया और इत्मीनान
से लूट पाट करने के बाद फरार हो गये।
इस घटना से समूचे शहर में सनसनी फैली
हुई है।
बताया जाता है कि कचहरी रोड पर सदर
तहसील के समीप कैनरा बैंक की शाखा
है। प्रतिदिन की भांति कर्मचारी
कार्य कर रहे थे। कुछ ग्राहक भी
बैंक के अंदर मौजूद थे तभी अपरान्ह
दो बजे आठ बदमाश हाथों में असलहे
लेकर फिल्मी अंदाज में बैंक के अंदर
दाखिल हुए। दो बदमाश बैंक के मुख्य
द्वार पर ही रुक गए और आवाजाही रोक
दी। बाकी बदमाशों ने बैंक स्टाफ और
ग्राहकों को कवर कर लिया। बैंक
कर्मियों को भयभीत करने के बाद
बदमाशों ने उन्हे एक कमरे में बंद
कर दिया और लूटपाट शुरू कर दी। करीब
दस मिनट तक लूटपाट का खेल चलता रहा।
कैशियर से कैश बॉक्स की चाबी लेकर
बदमाशों ने उसमें रखी नगदी भी अपने
कब्जे में कर ली और फिर सबको धमकाने
के बाद 19 लाख 78 हजार 262 रूपये की
नकदी लूटकर आसानी से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली
पुलिस मौके पर आ पहुंची। बैंककर्मी
उस समय तक बदमाशों के डर से थर थर
कॉप रहे थे। सदर विधायक राजकुमार
यादव पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार,
अपर पुलिस अधीक्षक दिगम्बर कुशवाह
ने बैंक में पहुंचकर स्टाफ और
ग्राहकों से जानकारी ली। एसओजी ,
डॉग स्क्वाइड और फिंगर प्रिन्ट
एक्सपर्ट की टीमें मौके पर पहुंची
और जांच पडताल की। बताया जाता है कि
बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे के न
सिर्फ तार निकाल दिये थे बल्कि
सिस्टम के साथ छेड़छाड भी की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों
को शायद पहचाने जाने का भय नही था।
इसलिए उन्होंने अपने चेहरे खुले रखे
थे। गौरतलब है कि उक्त बैंक शाखा
में तीन महिला और करीब छ: पुरूषों
का स्टाफ है। सुरक्षा के लिहाज से
बैंक में किसी भी गार्ड की तैनाती
नही है।
|
|
|
औरैयाः आनलाइन शिकायतों पर फिसड्डी
सिस्टम |
|
|
लखीमपुर खीरीः नये डीएम आकाश दीप ने
संभाला कार्यभार |
प्रतापगढ़ में फिर दो वकीलों पर हमला,
गंभीर घायल, इलाहाबाद रिफर
|
|
गौतम बुद्ध के जीवन से शिक्षा ग्रहण
करनी चाहिए: जयदेव शास्त्री |
कमरे में लटकता मिला विवाहिता का शव,
दहेज हत्या का आरोप |
|
हरिहरपुर को हेरिटेज प्लेस बनाया
जाएगा: नवनीत सहगल |
आइसा चलायेगा भगतसिंह व अम्बेडकर
संदेश यात्रा |
|
यूपी के 29 जिलों के डीएम बदले, दो नए
कमिश्नर, 67 तबादले
|
आग से आधा दर्जन परिवार की गृहस्थी जलकर
राख |
|
उत्तराखण्ड में राष्ट्रपति शासन की
सिफारिश मंजूर |
मुलायम सिंह की पुत्रवधु अपर्णा भी
राजनीति में, कैंट से लड़ेंगी चुनाव
|
|
रामपुर में आजम समर्थकों
ने फूंके राज्यपाल के पुतले |
भाजपा ने की आजम को मंत्रिमण्डल से
बर्खास्त करने की मांग |
|
उत्तराखण्ड में राष्ट्रपति शासन के
आसार, केबिनेट की सिफारिश |
आजम के बचाव में उतरी
सपा, राज्यपाल पर ही जड़े तमान आरोप
|
|
सपा सरकार से जनता का इकबाल
खत्म-मौर्य |
लखनऊःपत्रकारपुरम्
सब्जी मण्डी में भीषण आग, 156 दुकानें
जलकर राख
|
|
सड़क हादसे में बाल-बाल बचे सिविल जज |
संदिग्ध दशा में दिव्यांग ने लगाई
फांसी, मौत |
|
महोबाः छेड़छाड़ का विरोध करने पर
जिंदा जलाने की कोशिश |
रिज्यूम आज की जरूरत, सीवी जीवन का
पाठ्यक्रमः राजुल जैन |
|
दिल्ली में डाक्टर को पीट-पीट कर मार डाला |
नियमानुसार रोका गया विधेयकः राज्यपाल |
|
|
|
|
|
|
News
source: UP Samachar Sewa |
|
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|