U.P. Web News
|
Mission
|
|
BJP News
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

भारतीय नववर्षः 7 अप्रैल से नव सम्वतसर 2073 एवं युगाव्द 5118 आरम्भ
Publised on : 07 April 2016,  Last updated Time 10:38

लखनऊ। भारतीय नववर्ष सम्वत् 2073 गुरुवार 07 अप्रैल से आरम्भ हो गया है। प्रतिवर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से आरम्भ होने वाला विक्रमी संवत् आज अपरान्ह 3 बजे से आरम्भ होगा। इस नव सम्वत्सर को सौम्य संवत् कहा गया है।इसी के साथ युगाव्द 5118 भी आरम्भ हो गया है। भारतीय सांस्कृतिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से ही नया साल आरम्भ होता है। यही सृष्टि के आरम्भ का दिन भी है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा समूचे भारत एवं नेपाल तथा अन्य देशों में हर्षोल्लास के साथ मनायी जाती है।

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का महत्व

- सृष्टि की उत्पत्ति का दिन

- ब्रह्मा जी द्वारा काल गणना का आरम्भ

- नव वर्ष के प्रथम दिन वासंतिक नवरात्र का आरम्भ

- मर्यादा पुरुषोत्म भगवान श्री राम का राज्याभिषेक दिवस

- युधिष्ठिर द्वारा प्रतिपादित संवत् - युगाव्द का आरम्भ

- महाराजा विक्रमादित्य द्वारा प्रतिपादित विक्रमी संवत् का आरम्भ

- भगवान झूलेलाल का जन्मदिवस

- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डा. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिवस

- आर्य समाज का स्थापना दिवस

प्रतापगढ में दबंगों ने दलित छात्रा से किया गैंगरेप  
जनरल वीके सिंह के खिलाफ कार्रवाई करे भाजपाः सुश्री मायावती मैनपुरी में कैनरा बैंक से दिन दहाड़े 20 लाख की लूट
मन्दिर परिसर में पुजारी की लाष छत से लटकती पाई गई बरिष्ठ पत्रकार सुनील छइया नहीं रहे
यूपी के बिजनौर में एनआईए अफसर की हत्या जेवर में बनेगा उप्र का तीसरा अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अडडा

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET