U.P. Web News
|
Mission
|
|
BJP News
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

जनता तक नही पहुंच रहा मोदी का काम-गोयल
Tags: Piyush Goel, Central Minister of Energy
Publised on : 08 April 2016,  Last updated Time 20:22

Piyush Goelलखनऊ। (उ.प्र.समाचार सेवा)। केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि यूपी मोदी सरकार का काम जनता तक नहीं पहुंच रहा है। यह हम सबके आत्मविश्वास की कमी है। अगर कार्यकर्ता केन्द्र सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाएगे तो यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार द्वारा चुनावी साल में किए जा रहे प्रचार से यूपी की जनता भ्रमित होने वाली नहीं है। सपा सरकार का हाल राजस्थान की गहलौत सरकार की तरह होगा।
प्रदेश भाजपा मुख्यालय में शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पियूष गोयल ने कहाकि मोदी सरकार ने दो साल में बहुत काम किया है लेकिन यह काम जनता तक पहुंच नहीं रहा है। इसका प्रमुख कारण हम सबमें आत्मविश्वास की कमी होना है। पार्टी ने सरकार के कामों को कार्यकर्ताओं तक पहंचाने के लिए बुकलेट, मोबाइल एप,सीडी आदि देने की योजना बनाई है। इससे कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास आएगा। उन्होंने दावा किया कि अगर मोदी सरकार के काम कार्यकर्ता जनता तक पहुंचाते हैं तो मोदी सरकार के कामों के दम पर भाजपा यूपी में सरकार बना लेगी।
श्री गोयल ने कहा कि यूपी में चुनावी साल है। कई सर्वे आ रहे है। कोई किसी के बढ़त लेते हुए बता रहा है। इससे अनिश्चितता का शिकार होने की जरूरत नहीं है। यूपी सरकार द्वारा इस आखिरी साल प्रचार में लुटाए जा रहे धन से जनता भ्रमित होने वाली नहीं है। उन्होनें कहा कि राजस्थान में भी गहलौत सरकार ने आखिरी साल में बेतहाशा धन प्रचार में लुटाया लेकिन जनता भ्रमित नहीं हुई और कांग्रेस के 163 विधायक हारे। वहां भाजपा की सरकार बनी। यूपी में भी सपा सरकार पूरी तरह विफल है। सरकार की ईमानदारी में भी गिरावट आई है। जनता इसे जानती हैं। इस लिए कार्यकर्ताओं को जनता तक केंद्र सरकार का काम पहुंचाने की जिम्मेदारी उठानी होगी। आत्मविश्वास पैदा करना होगा।

नव सम्बत्सर पर संघ ने निकाला रूट मार्च  
वंदेमातरम् पर विवाद पीड़ा देता हैः राम नाईक Orai: सूने घर में किशोरी के साथ दुष्कर्म
प्रतापगढ में दबंगों ने दलित छात्रा से किया गैंगरेप भारतीय नववर्षः 7 अप्रैल से नव सम्वतसर 2073 एवं युगाव्द 5118 आरम्भ
जनरल वीके सिंह के खिलाफ कार्रवाई करे भाजपाः सुश्री मायावती मैनपुरी में कैनरा बैंक से दिन दहाड़े 20 लाख की लूट

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET