U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

मेरठ मण्डल में सपा के चुनावी समीकरण बिगाड़ रही है बसपा
Tags: Election, Mission 2017, BSP, SP
Publised on : 10 April 2016,  Last updated Time 22:17

मेरठ। मुस्लिम-यादव वोटों के सहारे मिशन-2017 फतेह करने के सपने देख रही समाजवादी पार्टी के समीकरणों को मेरठ मण्डल में बहुजन समाज पार्टी बिगाड़ रही है। बसपा ने मण्डल की दो सीटों पर सशक्त मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं। बागपत में आयोजित सम्मेतन में बसपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मेरठ की सरधना और बागपत सीट पर प्रत्याशियों की भी घोषणा कर दी।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सरधना सीट पर इमरान करैशी को उम्मीदवार घोषित किया है। इमरान बसपा नेता याकूब कुरैशी के बेटे हैं। वहीं बागपत सीट पर पूर्व मंत्री रहे कोकब हमीद के बेटे अहमद हमीद को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर कोकब हमीद का प्रभाव है। वह यहां से पांच बार विधायक रहे हैं। उनके बेटे को पहले सिवाल खास से प्रत्याशी घोषित किया गया था अब उन्हें बागपत की पारंपरिक सीट से टिकट दिया गया है। सरधना और बागपत दोनों सीटों पर बसपा ने मुस्लिम-दलित गठजोड़ को साधने को कोशिश की है। बसपा की यह रणनीति सपा के लिए चुनौती बनेगी तो भाजपा के लिए आसान समीकरणों को ताना-बाना भी बुनेगी।

बागपत को परंपरागत रूप से जाटों की सीट माना जाता रहा है, उन्हीं के सहारे यहां से पहले कांग्रेस और बाद में रालोद के टिकट पर नवाब कोकब हमीद चुनाव जीतते रहे हैं। अब वह फिर से इस सीट पर अपने परिवार का कब्जा चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने अपने बेटे अहमद हमीद को हाथी पर बैठा दिया है। देखना यह है कि मुस्लिम-दलित गठजोड यहां कितना कारगर होगा। हालांकि यह समीकरण सपा को जरूर नुकसान पहुंचाएगा। जबकि रालोद और भाजपा दोनों इससे फायदा उठा सकते हैं।

जहां तक सवाल सरधना सीट का है, यहां सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी है। यहां के मुसलमान सपा और बसपा के बीच बंटते रहे हैं। पिछले चुनाव में भाजपा, रालोद, सपा और बसपा के बीच हुई लड़ाई में बाजी भाजपा के हाथ रही थी। यहां से भाजपा के चर्चित नेता संगीत सिंह सोम विजयी हुए थे। सोम को 62438 वोट मिले थे। उन्होंने रालोद के टिकट पर लड़े हाजी याकूब कुरैशी को हराया था। कुरैशी को 50164 वोट मिले, जबकि सपा के अतुल प्रधान को 48023 और बसपा के चन्द्रवीर को 44693 मत मिले। हालांकि यहां मुकाबला चतुष्कोणीय हुआ किन्तु सपा, बसपा और रालोद के बीच बोटों का अन्तर बहुत कम था। बसपा यहां चौथे पायदान पर थी। इस बार बसपा ने यहां मुस्लिम कार्ड खेला है और हाजी याकूब कुरैशी जिन्होंने पिछला चुनाव रालोद से लड़ा था उनके बेटे को प्रत्याशी बना दिया है। बसपा का मानना है कि दलित-मुस्लिम गढ़जोड़ से बसपा मुख्य मुकाबले में होगी।

 

बरेली में रेल कर्मचारी की गोली मारकर हत्या बिलारी के दो घरों में डकैती, बदमाशों की गोली से एक की मौत
रंगदारी नहीं देने पर प्रॉपर्टी डीलर के बेटे को मारी गोली पुत्तिंगल में सेना के साथ जुटे हैं आरएसएस के स्वयंसेवक
मंदिर में भीषण आग, 102 की मौत, 200 गंभीर घायल प्रतापगढ़ में सर्राफ से लाखों की लूट

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET