U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

समाज में प्रखर राष्ट्रभाव पैदा करना संघ का उद्देश्य - रमेश
Tags: Rashtriya Swamsevak Sangh RSS, Varsh Pratipada, Path Sanchalan
Publised on : 10 April 2016,  Last updated Time 21:50

RSSलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रान्त के सह प्रान्त प्रचारक रमेश कुमार ने रविवार को पथ संचलन के मौके पर स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में प्रखर राष्ट्रभाव पैदा करना ही संघ का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समरसता संघ के मूल और जड़ में है। राष्ट्रीयता और समरसता के कारण ही संघ समाज में स्वीकार्य है। इसलिए हमें समरसता और राष्ट्रीयता का भाव जन-जन तक पहुँचाना है।उक्त बातें वर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष्य में रविवार को लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित पथ संचलन के मौके पर जीपीओ पार्क में स्वयंसेवकों सम्बोधित करते हुए कही। गौरतलब हो कि रविवार को लखनऊ महानगर में चार स्थानों से संघ के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला और सभी स्वयंसेवक एक साथ परिवर्तन चैक पर पहुँचे।

सह प्रान्त प्रचारक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राम को राष्ट्र से और राष्ट्र को राम से अलग नहीं किया जा सकता। राम और राष्ट्र दोनों एक ही हैं। अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि का विषय हो या रामसेतु की रक्षा का प्रश्न हो स्वयंसेवकों ने हमेशा आगे आकर उसके लिए संघर्ष किया है।रमेश कुमार ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक देश के अन्दर प्रखर राष्ट्रभाव का जागरण करते हैं। भारत पाक विभाजन के समय हो या कबाईलियों द्वारा काश्मीर पर आक्रमण के समय हो हमेशा सेना के अन्दर जोश भरने का काम संघ के स्वयंसेवकों ने किया है। संघ के स्वयंसेवकों के समर्पण को देखते हुए प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू ने गणतंत्र दिवस पर स्वयंसेवकों का अभिनन्दन किया। संघ के तीन हजार स्वयंसेवकों ने गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लिया।भारत माता की जय बोलने के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज सम्पूर्ण दुनिया में भारत माता की जय-जयकार हो रही है। उन्होंने कहा कि आज भारत का प्रधानमंत्री किसी भी देश में जाता है तो वहां भारत मां की जय-जयकार होती है लेकिन भारत के अन्दर कुछ तथाकथित लोग इस पर चर्चा करते हैं।

बरेली में रेल कर्मचारी की गोली मारकर हत्या बिलारी के दो घरों में डकैती, बदमाशों की गोली से एक की मौत
रंगदारी नहीं देने पर प्रॉपर्टी डीलर के बेटे को मारी गोली पुत्तिंगल में सेना के साथ जुटे हैं आरएसएस के स्वयंसेवक
मंदिर में भीषण आग, 102 की मौत, 200 गंभीर घायल प्रतापगढ़ में सर्राफ से लाखों की लूट

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET