U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

आजम खां ने राजभवन पर फिर साधा निशाना
राजभवन को लोकतंत्र से खिलवाड़ का कोई हक नहीं-आजम खां
Tags: Kannoj, Cabinet Minister Azam Khan, Governor, Rajbhawan, Ajay Mishra , U.P.Samachar Sewa
Publised on : 12 April 2016,  Last updated Time 19:36
Azam Khanकन्नौज।(अजय मिश्रा-उ.प्र.समाचार सेवा)। इत्रनगरी में मुख्यमंत्री अखिलेष यादव के साथ आए नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने एक ओर मुसलमानों को सपा से जुडे़ रहने के लिए जहां भावनात्मक रूप से भाशण दिए तो विपक्ष पर भी खूब तंज कसे। राजभवन की चर्चा करते हुए कहा कि उसे लोकतंत्र से खिलवाड़ का कोई हक नहीं। केंद्र सरकार पर बोले कि प्रधानमंत्री रोजगार तो नहीं दे पाए, लेकिन लोगों के हाथों में झाडू जरूर पकड़ा दी।

बदला लेने का ऐलान करने वाले पाकिस्तान की चौखट पर माथा टेकते हैं

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खां ने बोलने की षुरूआत षेर-ओ-षायरी सुनाकर की। जिसमें उन्होंने यह भी कहा कि आजकल राजभवन उनसे बहुत नाराज है। अपने भाशण में उन्होंने कहा कि कुछ लोग फिजाओं को खराब करना चाहते हैं। लोगों के चेहरे से खुषहाली छीनना चाहते हैं। साथ ही लव जेहाद, घर वापसी व मेरी बर्खास्तगी की मांग वाले नारे लगाए जा रहे हैं। इससे लोगों का दिल दुखता है। अपमानित करने वाले यह अच्छी तरह जानते हैं कि इससे उनका कोई भला नहीं होने वाला है। कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा कि दुष्मन से बदला लेने का ऐलान करने वाले लोग वहीं की चैखट पर माथा टेकते हैं। उनकी मां का तो पता नहीं है और नवाज षरीफ की मां के पैरों पर गिरते हैं। यह एक ढोंग है। एक अनर्थ है और एक ऐसा झूठ है तो पूछे अपनी पत्नी से जो थ्री व्हीलर में बैठकर अपने घर का पता पूछ रही है।

उनकी बर्खास्तगी की मांग करने वाले बताएं कि आखिर गुनाह क्या है

उन्होंने कहा कि राजभवन से उनकी बर्खास्तगी की मांग हो रही है। बताया जाए कि उनका गुनाह क्या है। एक कानून डेढ़ साल से राजभवन मंे राज्यपाल के हस्ताक्षर को पड़ा है, लेकिन दस्तखत नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जाने की बात उनसे कही जा रही है। मुसलमानों की ओर इषारा करते हुए कहा कि उनका दर्द महसूस करो। उन्होंने परेषानियां झेलीं, क्या-क्या नहीं सुना और सहा। सपा का साथ दो। यहा भी कहा कि मुसलमान देष की हिफाजत करेगा, पर उस पर भरोसा तो करो। कहा कि अगर सरकार चली गई तो पत्थरों और हाथी-हथनियों की सरकार आएगी। प्रधानमंत्री पर कहा कि वह तांगा तो बांट रहे हैं, लेकिन घोड़ा नहीं दे रहे हैं। बीबी को घर से निकाल दिया। बेटी क्या है वह क्या जानें। रोजगार का दावा करने वाले प्रधानमंत्री ने हाथों में झाडू जरूर पकड़ा दी।

कार्यक्रम में उन्होंने मुसलमानों पर कहा कि छोटी-छोटी बातों पर नाराज न हों। दंगों से भला नहीं होने वाला है। मंदिर और मस्जिद झगड़ा नहीं कराते हैं। यह इबादत का घर है। मीडिया पर उन्होंने कहा कि मुजफ्फनगर कांड पर हत्याएं दिखाईं लेकिन हत्यारे नहीं दिखाए गए। बलात्कार दिखाए लेकिन बलात्कारी नहीं। घर जलते हुए दिखाए लेकिन जलाने वाले नहीं। मीडिया सच दिखाती है तो हमारार भी सच दिखाए। राज्यपाल रामनाइक पर कहा कि जब अयोध्या में मंदिर का मामला देष की सबसे बड़ी अदालत में है तो मंदिर बनावाने की बात क्यों कहते हैं। उन्होंने कहा कि आखिर कौन मुसलमान नहीं चाहेगा कि वहां घंटे न बजें। यह भी कहा कि मुजफ्फनगर नगर कांड में उनको दोशी बताया गया। अगर कोई एजेंसी दोश साबित कर देत तो वह कोई भी सजा भुगतने को तैयार हैं। इस समय भारत मां को बहस का मुद्दा बना दिया गया।

सपा और कन्नौज से खून का रिश्ता

उन्होंने आहवान किया कि अगर आपस मंे लड़ोगे तो सरकार चली जाएगी। फिर ऐसी सरकार आएगी जो रोने का मौका भी नहीं देगी। मैं अपनों से कहता हूं कि मेरे दामन पर दाग तो दिखाओ। खून का रिष्ता है उनका सपा और कन्नौज से। यहां तो अकबर और जोधाबाई भी प्रचलित रहीं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जहर की खेती बोना चाहते हैं। इस मौके पर दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा, माध्यमिक षिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल, एमएलसी रामवृक्ष यादव, पुश्पराज जैन पंपी, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख नवाब सिंह यादव, यूपीएसआईडीसी एमडी मनोज सिंह, कृशि उत्पादन आयुक्त प्रदीप, प्रमुख सचिव महेष गुप्त व सुधीर आदि मौजूद रहे।

उरई में पानी को लेकर बवाल, चेल रोड पर लगाया जाम राजधानी पहुंचने पर केशव मौर्य का भव्य स्वागत
मेरठ मण्डल में सपा के चुनावी समीकरण बिगाड़ रही है बसपा समाज में प्रखर राष्ट्रभाव पैदा करना संघ का उद्देश्य - रमेश
बरेली में रेल कर्मचारी की गोली मारकर हत्या बिलारी के दो घरों में डकैती, बदमाशों की गोली से एक की मौत
रंगदारी नहीं देने पर प्रॉपर्टी डीलर के बेटे को मारी गोली पुत्तिंगल में सेना के साथ जुटे हैं आरएसएस के स्वयंसेवक
मंदिर में भीषण आग, 102 की मौत, 200 गंभीर घायल प्रतापगढ़ में सर्राफ से लाखों की लूट

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET