U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

भाजपा का लक्ष्य 265 प्लसः केशव मौर्य
Publised on : 12 April 2016,  Last updated Time 13:55
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि हमारा 265 से अधिक सीटें जीतना है। श्री मौर्य मंगलवार को दोपहर पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के विकास के मुद्द्दे को भी स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि राम मन्दिर हमारे लिये आस्था का मुद्दा है किन्तु चुनाव में हमारा मुद्दा विकास होगा।

पत्रकारों से बातचीत में मौर्य ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम सरकार देकर ही उत्तम प्रदेश बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य में सपा सरकार कानून व्यवस्था के मामले में पूरी तरह से फेल हो गई है। यहां गुण्डों और अपराधियों का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि हम चुनाव में केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे।

उन्होंने राज्य के किसानों की बदहाली पर चिन्ता जाहिर करते हुए कहा कि विभिन्न तरह की प्राकृतिक आपदाओं की मार झेल रहे उ0प्र0 के किसानों की अखिलेश सरकार में कही कोई सुनवाई नहीं हो रही। केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के हितों मंे चलाई जा रही योजनाओं का लाभ भी राज्य के किसानों को नहीं मिल पा रहा है। क्योंकि अखिलेश सरकार की रूचि किसानों की समस्याओं को हल करने में नहीं है। श्री मौर्य ने बुन्देलखण्ड की समस्याओं का जिक्र करते आंशका व्यक्त की कि बुन्देलखण्ड की समस्याओं को लेकर जो धनराशि केन्द्र द्वारा भेजी जा रही जिससे बुन्देलखण्ड में रहने वाले किसानों व गरीबों को लाभ मिल सके वह धनराशि भी कही सपा सरकार में फैले भ्रष्टाचार की भेंट न चढ़ जाये। श्री मौर्य ने पार्टी की संगठनात्मक शक्ति के भरोसे यह विश्वास जताया कि हम 2017 में राज्य में सरकार बनायेंगे।
उरई में पानी को लेकर बवाल, चेल रोड पर लगाया जाम राजधानी पहुंचने पर केशव मौर्य का भव्य स्वागत
मेरठ मण्डल में सपा के चुनावी समीकरण बिगाड़ रही है बसपा समाज में प्रखर राष्ट्रभाव पैदा करना संघ का उद्देश्य - रमेश
बरेली में रेल कर्मचारी की गोली मारकर हत्या बिलारी के दो घरों में डकैती, बदमाशों की गोली से एक की मौत
रंगदारी नहीं देने पर प्रॉपर्टी डीलर के बेटे को मारी गोली पुत्तिंगल में सेना के साथ जुटे हैं आरएसएस के स्वयंसेवक
मंदिर में भीषण आग, 102 की मौत, 200 गंभीर घायल प्रतापगढ़ में सर्राफ से लाखों की लूट

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET