U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

उत्तराखण्ड के सपा नेता विनोद बडथ्वाल का निधन
मुख्यमंत्री और सपा मुखिया ने जताया शोक
Tags: Uttarakhand, SP Leader Vinod Varthwal, Dehradun, U.P.Samachar Sewa
Publised on : 12 April 2016,  Last updated Time 20:31
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तराखण्ड समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद बड़थ्वाल के निधन पर गहरा षोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने संतप्त परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है। मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि श्री बड़थ्वाल पार्टी के प्रतिबद्ध नेता थे। उनके निधन से पार्टी को गहरी क्षति हुई है। उन्होने पार्टी के आन्दोलनों में सक्रिय रहकर जेल यातनांए भी सही थी।
श्री बड़थ्वाल के निधन पर समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ में पार्टी का झंडा झुका दिया गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी अन्त्येष्टि में शामिल होने हरिद्वार रवाना हो गए। श्री बड़थ्वाल के पार्थिव शरीर पर उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री की ओर से पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्री चौधरी ने श्री बड़थ्वाल के बेटे वैभव और आर्यन तथा भाई संजय बड़थ्वाल से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
श्री बड़थ्वाल को हरिद्वार के खड़खड़ी श्मसान घाट पर हजारों लोगों के बीच उनके बेटे वैभव बड़थ्वाल ने मुखाग्नि दी। मैदान और पहाड़ के विभिन्न वर्गो एवं राजनैतिक दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्री बड़थ्वाल को अंतिम विदा देने उप्र के मंत्री साहब सिंह सैनी, जयराम आश्रम के महन्त ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी, उत्तराखण्ड समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सचान, महामंत्री अब्दुल मतीन सिद्दीकी, पूर्वराज्यमंत्री असलम शेर खान, पूर्व सांसद राजेन्द्र वाडी, मनोज द्विवेदी, सतपाल ब्रह्मचारी, संजय शास्त्री, अंबरीष पूर्व विधायक, सुभाष पंवार, चन्द्रवीर पोखरीवाल, चन्द्रशेखर यादव, काजी चांद, डा.राजेन्द्र पाराशर आदि प्रमुख लोग मौजूद थे।
 
उरई में पानी को लेकर बवाल, चेल रोड पर लगाया जाम राजधानी पहुंचने पर केशव मौर्य का भव्य स्वागत
मेरठ मण्डल में सपा के चुनावी समीकरण बिगाड़ रही है बसपा समाज में प्रखर राष्ट्रभाव पैदा करना संघ का उद्देश्य - रमेश
बरेली में रेल कर्मचारी की गोली मारकर हत्या बिलारी के दो घरों में डकैती, बदमाशों की गोली से एक की मौत
रंगदारी नहीं देने पर प्रॉपर्टी डीलर के बेटे को मारी गोली पुत्तिंगल में सेना के साथ जुटे हैं आरएसएस के स्वयंसेवक
मंदिर में भीषण आग, 102 की मौत, 200 गंभीर घायल प्रतापगढ़ में सर्राफ से लाखों की लूट

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET