U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

अपहरण कर हत्या के दो अभियुक्त गिरफ्तार
Publised on : 13 April 2016,  Last updated Time 23:11
 शामली/थाना कैराना, दिनांक 07.04.2016 को थाना कैराना पर श्री संगत पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम अकबरपुर सुनेहटी थाना कैराना, जनपद शामली द्वारा अपनी पत्नी की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण करने के सम्बन्ध में सूचना दी गई । जिसके सम्बन्ध में थाना कैराना पर मु0अ0सं0 227/16 धारा 364 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
दिनांक 13.04.2016 को समय 07.00 बजे थाना कैराना पुलिस द्वारा खुरगान चैराहा से सूचना के आधार पर 02 अभियुक्तों कुरबान व मोहसिन को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि अभियुक्त कुरबान ने अपनी भैस गुड़डी को बेची थी जिसके 45 हजार रूपये बाकी थे । इसके अलावा गुड़ड़ी उससे 20 हजार रूपये व अतिरिक्त सामान दिलवाने की मांग कर रही थी। गुड़ड़ी की लड़की की शादी दिनांक 17.04.2016 को थी गुड़ड़ी उससे कहती थी कि लड़की की शादी का सामान दिलाओ और उसे 20 हजार रूपये दो । अपना पीछा छुड़ाने के लिये दिनांक 04.04.2016 को वह गुड़डी को फोन करके सामान लेने के बहाने दिन में कस्बा कैराना मंे बुलाया तथा सायंकाल में अपने साथियों मौहसीन पुत्र आकिल, रामेन्द्र व अंकुश नि0 अकबरपुर सुनहेटी थाना कैराना जनपद शामली, गुड्ड़ी को साथ लेकर ग्राम मवी में यमुना तट पर चले गये और वहां पर गुड़ड़ी का मुंह दबाकर हत्या कर दी और शव का यमुना नदी के तट पर फेंक दिया। जिसका शव दिनांक 07-04-2016 को ग्राम मवी में यमुना नदी तट पर मिला था। उक्त अभियोग में धारा 302/201 भादवि की वृद्धि की गयी। शेष दो अभियुक्तों रामेन्द्र व अंकुश की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त 1- कुरबान पुत्र मतलूब निवासी अकबरपुर सुनेहटी थाना कैराना, जनपद शामली। 2- मोहसीन पुत्र आकिल निवासी अकबरपुर सुनेहटी थाना कैराना, जनपद शामली।

 
उरई में पानी को लेकर बवाल, चेल रोड पर लगाया जाम राजधानी पहुंचने पर केशव मौर्य का भव्य स्वागत
मेरठ मण्डल में सपा के चुनावी समीकरण बिगाड़ रही है बसपा समाज में प्रखर राष्ट्रभाव पैदा करना संघ का उद्देश्य - रमेश
बरेली में रेल कर्मचारी की गोली मारकर हत्या बिलारी के दो घरों में डकैती, बदमाशों की गोली से एक की मौत
रंगदारी नहीं देने पर प्रॉपर्टी डीलर के बेटे को मारी गोली पुत्तिंगल में सेना के साथ जुटे हैं आरएसएस के स्वयंसेवक
मंदिर में भीषण आग, 102 की मौत, 200 गंभीर घायल प्रतापगढ़ में सर्राफ से लाखों की लूट

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET