U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

असफल साबित हुई प्रदेश सरकार: समीर सिंह
Tags:  U.P.Samachar Sewa,Sitapur News
Publised on : 13 April 2016,  Last updated Time 18:19
सीतापुर(यूपीएसएस)। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्य समिति की बैठक चित्रा बैन्केट हाल मे जिलाध्यक्ष ज्ञान तिवारी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुयी। बैठक को सम्बोधित करते हुये श्री तिवारी ने आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा रखी और सभी कार्यकर्ताओ का आवाहन करते हुये कहा कि सभी कार्यकर्ता गांव गांव जाकर मोदी सरकार की जनहितकारी नीतियों की चर्चा करे और प्रदेश सरकार प्रत्येक स्तर पर असफल है यह विस्तार पूर्वक बताये। कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री समीर सिंह ने सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रदेश मे एक विशेष समुदाय की सरकार विशेष समुदाय के लिए कार्य कर रही है जो कि प्रत्येक स्तर पर फेल है। प्रदेश में चारो ओर भ्रष्टाचार लूट बलात्कार का बोलबाला है। थानो मे हत्याये हो रही है महिलाऐ सुरक्षित नही है प्रशासन सरकार के एजेन्ट के रूप मे कार्य कर रहा हैं। किसान, नौजवान, बेरोजगार परेशान है ऐसी सरकार को सत्ता मे बने रहने का कोई अधिकार नही है। जनता आगामी 2017 के विधानसभा चुनाव में इनको जरूर सबक सिखायेगी। प्रदेश की जनता भाजपा की ओर आस भरी निगाहो से देख रही है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओ के बलबूते पर ही प्रदेश मे पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी इसमे कोई सन्देह नही है। बैठक को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित ने सम्बोधित करते हुये कहा कि आज नहरे सूखी है। किसान को बीज खाद पानी नही मिल रहा है किसान परेशान है। प्रदेश मे चारो तरफ लूट घसोट का वातावरण है जनता की परवाह कोई नही कर रहा है। ऐसी स्थित मे भाजपा ही एक विकल्प है इसलिए सभी कार्यकर्ता मिशन 2017 की तैयारी मे जुट जाये और पूर्ण बहुत की सरकार प्रदेश मे बनाये। बैठक के उपरान्त वाहन झण्डा दिवस रैली को उक्त नेताओ के द्वारा राजा कालेज मैदान से झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में सैकडों की संख्या में वाहन शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुये भाजपा के नारे लगाते हुये निकले। जिससे शहर में पूरा वातावरण भाजपा मय हो गया। उपरोक्त कार्यक्रम मे आनन्द दीक्षित, रामेन्द्र शुक्ला, राहुल मिश्रा, दिनेश शर्मा, सत्य प्रकाश मिश्रा, राकेश राठौर, सलिल सेठ, ओम प्रकाश मिश्रा, रीति सिंह, किरन बाला चौधरी, आशीष मिश्रा, पूनम मिश्रा, भानू सिंह, नैमिष रतन तिवारी, दीपक सिंह, पवन पंतौजा, इण्डिया सिंह, रामकिसन भार्गव, अजय भार्गव, सुरेश राही, मनोज त्रिवेदी, मनोज चौधरी, रामकरन रावत, रामबक्स रावत, लक्ष्मी मौर्या, इन्दू सिंह चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।

दीवार के नीचे दबकर वृद्धा की मौत
सीतापुर(यूपीएसएस)। कमलापुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत दीवार गिरने से एक वृद्धा की मौत हो गयी। मृतका के परिजनों द्वारा तहसील प्रशासन को सूचना दे दी गयी है। जिस पर नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम के ककैयापारा मजरा हरदी निवासी फूलमती 66 वर्ष पत्नी नन्हा बीती रात घर के अन्दर सो रही थी। तभी अचानक कच्ची दीवार ढह गयी। जिसके नीचे दबकर फूलमती की मौत हो गयी। सूचना पाकर नायब तहसीलदार तृप्ति गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

संदिग्धावस्था में मिला डीसीएम चालक का शव
सीतापुर(यूपीएसएस)। जनपद के कमलापुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक डीसीएम के अन्दर चालक का शव संदिग्धावस्था में बरामद किया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलापुर थाना क्षेत्र के सिंह ढ़ाबा के समीप मंगलवार को डीसीएम चालक ड्राइवर का शव संदिग्धावस्था में मिला। मृतक की पहचान गुरूदीप पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी थाना कोकरी के रूप में हुई। थानाध्यक्ष कमलापुर ने बताया कि मृतक ड्राइवर कल रात मे ढाबे पर आया था। जो कि पहले से बीमार था, जिसकी रात मे मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दो एकड़ गेहूं की फसल जली
सीतापुर(यूपीएसएस)। सिधौली कोतवाली क्षेत्र के काजीकोला गांव मे अजीम खान के गेहूं के खेत के ऊपर से निकली ग्यारह हजार की हाईटेंशन लाइन के गिरने से अजीम का दो एकड गेहू जलकर राख हो गया। ग्रामीणो ने कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणो ने बताया कि फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी थी, लेकिन समय पर नही पहुंची। लोगो की माने तो लगभग एक सप्ताह पूर्व बिजली विभाग को जर्जर लाइन के विषय मे सूचना दी गयी थी। लेकिन विभागीय अधिकारियो ने लापरवाही दिखायी जिसका खामियाजा किसानो को भुगतना पडा।

निजी स्कूलांे द्वारा किया जा रहा अभिभावकों का शोषण: योगेश
सीतापुर(यूपीएसएस)। शिक्षा के बाजारीकरण के अंर्तगत निजी स्कूलों द्वारा किये जा रहे अभिभावकों के शोषण के विरोध में मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित दस सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से आम आदमी पार्टी ने मांग कि नये शिक्षा सत्र 2016-17 में जहां एक ओर पूरे प्रदेश में सरकारी स्कूलों की बदहाली के चलते अभिभावक अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने और अच्छे भविष्य की उम्मीद में निजी स्कूलों की शरण में जाने को विवश हैं। वहीं दूसरी ओर प्रदेश भर में इन्हीं निजी स्कूलों के द्वारा मजबूर और लाचार अभिभावकों का जमकर शोषण किया जा रहा है। स्कूल माफिया अभिभावकों को सत्र के प्रथम दिन वह लिस्ट पकड़ा देते हैं। जिसमें बच्चों की स्टेशनरी, ड्रेस, जूते, मोजे आदि सामान इन्हीं स्कूलों के द्वारा तय की गयी दुकानों से खरीदने की बाध्यता होती है। शिक्षा माफिया और इन तय दुकानों के गठजोड के चलते अभिभावकों से दोगुना चौगुना मूल्य वसूला जाता है। स्कूलों द्वारा प्रतिवर्ष मनमाने तरीके से फीस वृद्धि कर दी जाती है। जिससे मध्यम वर्गीय और निम्नवर्गीय अभिभावकों की कमर टूट जाती है। शिक्षा विभाग और शासन प्रशासन इन कमीशनखोर और लूट एवं डकैती का पर्याय बन चुके स्कूलों की कारगुजारियों से अवगत होते हुए भी मौन है। जबकि सीबीएसई एवं एनसीईआरटी के मानको के अनुसार ये साफ हिदायत है कि कोई भी स्कूल किसी भी रूप में कैपिटेशन या डोनेशन फीस नहीं ले सकता। ऐसा करने वाले स्कूल की मान्यता रद्द करने और वसूले गये पैसे का दस गुना जुर्माने का प्रावधान है। आरटीई 2009 के अंतर्गत निजी स्कूलों मे गरीब बच्चों के निःशुल्क शिक्षा हेतु 25 प्रतिशत सीट आरक्षित है। परन्तु प्रदेश सरकार इस मामले में भी प्रदेश वासियों को ठेंगा दिखाते और प्रदेश के नौनिहालों के भविष्य की दुश्मन बनी नजर आती है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि यदि उपरोक्त मांगे शीघ्र न मानी गयी तो आप कार्यकर्ता आगामी दिनों में सड़को पर उतरने को बाध्य होंगे। इस मौके पर जिला संयोजक योगेश राज, जिला सचिव आशुतोष बाजपेयी, मीना राजवंशी, संजय मिश्र, नारायण स्वरूप शुक्ला, सुरेश चन्द्र कनौजिया, नीरज मिश्र, राजू, मुनेन्द्र, मो0 कलीम, तौफीक गाजी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे

जर्जर विद्युत पोलो व तारो को बदलवाये जाने की मांग
सीतापुर(यूपीएसएस)। कस्बा रामकोट सहित क्षेत्रीय इलाकों मे विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते पूर्ण रूप से जर्जर विद्युत पोलो व तारो को बदलवाया नही जा रहा है। जिसके चलते गर्मी की शुरूआत होते ही क्षेत्रवासियों को गर्मी मे परेशान होना पड़ रहा है। पूर्ण रूप से खम्भे व तार जर्जर होने के कारण रोस्टर के अनुसार क्षेत्रवासियों को विद्युत आपूर्ति भी नही मिल पा रही है। विद्युत तार इतने जर्जर हो चुके है कि प्रतिदिन कही न कही टूट कर गिर जाते है। जिसके चलते पूरे दिन की ही बिजली गुल हो जाती है। कस्बा रामकोट के मुख्य चौराहे पर इलाहाबाद बैंक के पास व मुख्य बाजार मे अक्सर तार टूट कर गिरा करते है। जिसके चलते कोई बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। इतने अधिक जर्जर तार व खम्भे होने के बावजूद भी विद्युत विभाग के अधिकारी इन्हे बदलवाने के लिए टस से मस भी नही हो रहे है। जर्जर खम्भो व जर्जर तारों को बदलवाये जाने के लिए डा0 आरके यादव, नीरज गुप्ता, महताब अली, विरेन्द्र गुप्ता, व्यापार मण्डल अध्यक्ष व कांग्रेसी नेता नन्द किशोर मिश्रा, सन्तोष कुमार मिश्रा, सुभाष गुप्ता, छोटे महराज, रमेश पाण्डेय, जितेन्द्र गौतम, विकास गौतम, रामू कटियार, शिवम अवस्थी, गिरीश मिश्र, सुमिरन मिश्रा, असगर अली सिद्दीकी, मो0 शराफत अली सिद्दीकी, डा0 रामकुमार भार्गव, बब्बू भार्गव, जाकिर अली, डा0 रमाकान्त शुक्ला, सुरेश शुक्ला, गुड्डू शुक्ला आदि कस्बा वासियों सहित क्षेत्रवासियो ने जर्जर विद्युत खम्भों व जर्जर विद्युत तारों को बदलवाये जाने की मांग की है।

सुशील बने सिधौली विधानसभा अध्यक्ष
सीतापुर(यूपीएसएस)। समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव द्वारा सिधौली क्षेत्र के ग्राम अकोहरा निवासी सुशील रावत को सिधौली का छात्र सभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री रावत को छात्र सभा का अध्यक्ष मनोनीत होने पर विधायक मनीष रावत, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अंकित त्रिवेदी, जिला पंचायत सदस्य मुकेश पाल, प्रदीप पाल, प्रधान चंद्र पाल, असिफ, मुसीर, आशीष सिंह, सुरेश, सुधीर रावत आदि ने बधाई दी। श्री रावत ने कहा की वह उक्त पद पर रहते हुए पार्टी को आगे ले जाएगे।
 

उरई में पानी को लेकर बवाल, चेल रोड पर लगाया जाम राजधानी पहुंचने पर केशव मौर्य का भव्य स्वागत
मेरठ मण्डल में सपा के चुनावी समीकरण बिगाड़ रही है बसपा समाज में प्रखर राष्ट्रभाव पैदा करना संघ का उद्देश्य - रमेश
बरेली में रेल कर्मचारी की गोली मारकर हत्या बिलारी के दो घरों में डकैती, बदमाशों की गोली से एक की मौत
रंगदारी नहीं देने पर प्रॉपर्टी डीलर के बेटे को मारी गोली पुत्तिंगल में सेना के साथ जुटे हैं आरएसएस के स्वयंसेवक
मंदिर में भीषण आग, 102 की मौत, 200 गंभीर घायल प्रतापगढ़ में सर्राफ से लाखों की लूट

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET