U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

 रोजगार के बढ़ेंगे अवसरः मुख्यमंत्री
Tags:  U.P.Samachar Sewa, Lucknow
Publised on : 13 April 2016,  Last updated Time 22:22
लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ में एचसीएल कैम्पस की स्थापना से सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के क्षेत्र में प्रदेश के नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इससे नगर एवं प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेगी और लोगों की माली हालत में सुधार आएगा। समाजवादी सरकार के प्रयासों के चलते उत्तर प्रदेश को लेकर आईटी सेक्टर की कम्पनियों की धारणा में बदलाव आ रहा है। अब ये प्रतिष्ठान नोएडा के अलावा देश के सबसे बड़े राज्य की राजधानी में आईटी कैम्पस स्थापित करने के लिए आगे आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री बुधवार को आईटी सिटी लखनऊ में बन रहे एचसीएल कैम्पस के 150 प्रशिक्षणार्थियों के पहले बैच को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा लिए गए तमाम फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि व्यवस्था को बेहतर बनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है, जिनमें बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ निवेश फ्रेण्डली नीतियां भी शामिल हैं। एचसीएल एवं शिव नाडर फाउण्डेशन के संस्थापक एवं चेयरमैन शिव नाडर की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि एचसीएल, आईटी के क्षेत्र में देश ही नहीं बल्कि दुनिया में जाना पहचाना जाता है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस विश्वस्तरीय प्रतिष्ठान का प्रदेश से पुराना नाता है। नोएडा में एचसीएल के करीब 32 हजार कर्मचारी काम कर रहे हैं। लखनऊ में प्रतिष्ठान द्वारा नया कैम्पस स्थापित करने से यह सम्बन्ध और मजबूत होगा।

 
उरई में पानी को लेकर बवाल, चेल रोड पर लगाया जाम राजधानी पहुंचने पर केशव मौर्य का भव्य स्वागत
मेरठ मण्डल में सपा के चुनावी समीकरण बिगाड़ रही है बसपा समाज में प्रखर राष्ट्रभाव पैदा करना संघ का उद्देश्य - रमेश
बरेली में रेल कर्मचारी की गोली मारकर हत्या बिलारी के दो घरों में डकैती, बदमाशों की गोली से एक की मौत
रंगदारी नहीं देने पर प्रॉपर्टी डीलर के बेटे को मारी गोली पुत्तिंगल में सेना के साथ जुटे हैं आरएसएस के स्वयंसेवक
मंदिर में भीषण आग, 102 की मौत, 200 गंभीर घायल प्रतापगढ़ में सर्राफ से लाखों की लूट

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET