प्रतापगढ़
में भाजपा नेता पर हमला, राजा भैया
के करीबी गिरफ्तार |
Tags: U.P.Samachar Sewa,Pratapgarh,
atack on BJP leader, Ravi Pratap Singh |
Publised
on : 13 April 2016, Last updated
Time 18:10 |
प्रतापगढ़।
बुधवार को दोपहर में जिलाधिकारी
आवास के समीप वरिष्ठ भाजपा नेता
रवि प्रताप सिंह पर जमीन के विवाद
में हमला हो गया। रोडवेज बस
स्टैण्ड के समीप की एक जमीन पर
अवैध कब्जे की नीयत से घुसे लोगों
को रोकना उन्हें भारी पड़ गया।
उनके ऊपर लाठी डण्डे और रिवाल्वर
के बट से हमला हुआ। उन्हें गम्भीर
हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
किया गया था लेकिन बाद में डाक्टरों
की सलाह पर इलाहाबाद रिफर कर दिया
गया है। नामजद एफ आई आर के बाद
पुलिस ने राजा भैया के करीबी शेखर
सिंह और मयंक सिंह को हिरासत में
ले लिया। राइफल, रिवाल्वर समेत
तीन असलहे भी बरामद हुये। रवि
प्रताप सिंह भाजपा के टिकट पर
नगरपालिका का चुनाव लड़ चुके हैं।
|
|
News
source: UP Samachar Sewa |
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
|