U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

सूबे में बनेंगी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार-केशव
Tags:  U.P.Samachar Sewa,Pratapgarh BJP President Keshav Prasad Maurya sawagat
Publised on : 13 April 2016,  Last updated Time 19:21
प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का बुधवार को जिले की सीमा में प्रवेश करते ही पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत कर उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। प्रदेश अध्यक्ष का कुण्डा, मानिकपुर, नबाबगंज सहित जगह-जगह स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत उन्होेने कुण्डा के भगवन तिराहे पर कहा कि हम एक नारा देते है, ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ और ‘यूपी को सपा-बसपा से मुक्त’ क्योंकि वर्तमान में प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी का नाम है समाजवादी, काम है परिवारवादी। सूबे में गुण्डों का आतंक व्याप्त है। अपराधियों को खुलेआम संरक्षण दिया जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यो के बलबूते चुनाव मैदान में उतरेगी, और उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी को 265 से अधिक की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेंगी। उन्होने कहा कि अभी वह प्रदेशभर का दौरा कर कार्यकर्ताओं से वार्ता कर रहे है। कार्यकर्ता जब भी उन्हें याद करेगें वह खड़े मिलेगें। इस मौके पर सांसद कौशाम्बी विनोद सोनकर, जिलाध्यक्ष ओम प्रकाष त्रिपाठी, राकेश सिंह, अजय प्रताप सिंह, अभय प्रताप ंिसह पप्पन, त्रिभुवननाथ मिश्र, अनुराग पाण्डेय, अखिलेश मौर्य,बब्बन शुक्ला, धर्मेन्द्र मिश्र, लल्लू भारती, कुन्दन सिंह, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष वरूण प्रताप सिंह, सतीश चैरसिया समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।


 
उरई में पानी को लेकर बवाल, चेल रोड पर लगाया जाम राजधानी पहुंचने पर केशव मौर्य का भव्य स्वागत
मेरठ मण्डल में सपा के चुनावी समीकरण बिगाड़ रही है बसपा समाज में प्रखर राष्ट्रभाव पैदा करना संघ का उद्देश्य - रमेश
बरेली में रेल कर्मचारी की गोली मारकर हत्या बिलारी के दो घरों में डकैती, बदमाशों की गोली से एक की मौत
रंगदारी नहीं देने पर प्रॉपर्टी डीलर के बेटे को मारी गोली पुत्तिंगल में सेना के साथ जुटे हैं आरएसएस के स्वयंसेवक
मंदिर में भीषण आग, 102 की मौत, 200 गंभीर घायल प्रतापगढ़ में सर्राफ से लाखों की लूट

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET