U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

कानून व्यवस्था और विकास चुनावी मुद्दाः मायावती
Tags:  U.P.Samachar Sewa , Dr Beem Rao Ambedkar Jayanti, Ms Mayawati BSP Leader
Publised on : 14 April 2016,  Last updated Time 18:44
लखनऊ। सामाजिक समरता के प्रेरक डा.भीम राव अम्बेडकर की 125 वीं जयंती राजधानी में धूमधाम से मनाई गई। उनकी जयंती पर सभी दलों ने कार्यक्रम आयोजित करके डा. अम्बेडकर के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किये। डा. अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल गोमती नगर में आयोजित श्रद्धा सुमन अर्पित कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी में पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख सुश्री मायावती ने कहा कि अन्तिम सांस तक अम्बेडकर के मिशन को पूरा करेंगीं। उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में बसपा का मुद्दा कानून व्यवस्था और विकास होगा।

डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के उपरान्त सभा को सम्बोधित करते हुए मायावती ने कहा कि अब विकास पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिमाएं स्थापित करने का काम अब पूरा हो गया है। इस बार सरकार बनने पर वह सिर्फ विकास पर ध्यान देंगीं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के सपने को पूरा करना उनके जीवन का उद्देश्य है। मायावती ने कहा कि आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में उन्हें फंसाने की कोशिश हो रही है। जबकि यह मामला पहले ही साफ हो चुका है। समारोह को सम्बोधित करते हुए मायावती ने कहा कि देश भक्ति के लिए कोई नारा बोलना जरूरी नहीं। हमारे लोग जय भीम और जय भारत  बोलते हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस और बीएचपी को आगे करके देश का माहौल खराब किया जा रहा है। विश्वविद्यालयों में भी माहौल खराब किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी में दलित किसी पार्टी के बहकावे में नहीँ आएगें। उन्होंने यह भी कहा कि सपा सरकार के लोग इस साल लूट मचाएगें। वह सत्ता में आने पर सरकार के फैसलों की जांच कराएंगीं।

प्रापर्टी विवाद में मां-बेटी की हत्या, एक घायल उच्च न्यायालय के अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या
सूबे में बनेंगी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार-केशव सीएम ने कन्नौज से दिया छह माह में चुनाव का संकेत
आजम खां ने राजभवन पर फिर साधा निशाना भाजपा का लक्ष्य 265 प्लसः केशव मौर्य

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET