U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

राया के आतिशबाजी मेला में सतरंगी हुआ आसमान
एसएसपी व उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया मेला का शुभारंभ
Publised on : 16 April 2016,  Last updated Time 18:28

मथुरा। (उप्रससे)। कस्बा राया गणेश बाग स्थित माता मनकामेश्वरी देवी मंदिर पर आतिशबाजी मेला आयोजित किया गया। मेले में आतिशबाजों ने अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन कर आसमान को रंग बिरंगा कर दिया। मेला देखने के लिए दूर दराज से काफी संख्या में भक्तों की भीड़ का जनसैलाब उमड़ पड़ा। वहीं ठाकुर गोपालजी की रथयात्रा हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से निकाली गयी। आतिशबाजी मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0राकेश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने सयुक्त रूप से आतिशबाजी सिस्टम का बटन दबा कर किया।
इस अवसर पर एसएसपी डा0राकेश सिंह ने कहा कि आधुनिक युग में मनोरंजन के नए साधनों को धता बता कर आज यह मेला पुरानी परम्परा कायम बनाए हुए है। ब्रज की संस्कृति को जीवत रखने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन आवश्यक है। उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु ने कहा कि राया का यह आतिशबाजी मेला हमारी प्राचीन परम्परा है। यह उत्सव आपसी भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से प्रेम और सद्भाव बढ़ता है।
राया मेला कमेटी द्वारा मुख्य व विशिष्ट अतिथि के अलावा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, ब्लाक प्रमुख चौ0कृष्णवीर सिंह, एसपी देहात अरूण कुमार सिंह को स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णकांत अग्रवाल ने मेला के इतिहास की जानकारी दी।
मेला में आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया, जिसमें विनोद हाथरस, बाबूलाल हाथरस, लाखन हाथरस महेश हरदुआ गंज आदि आतिशबाजों ने लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। रात्रि के दौरान करन आखाडा हतीसा और खिच्चो आटे वाले हाथरस के मध्य रसिया दंगल का मुकाबला हुआ। मेला समापन पर मंदिर के महंत मनोज नागर ने आभार व्यक्त किया एवं कार्यक्रम का संचालन मुकेश अग्रवाल ने किया। वहीं रेतिया बाजार स्थित ठाकुर गोपाल जी की रथयात्रा हर्ष उल्लास के साथ निकाली गयी। रथ यात्रा रेतिया बाजार से प्रारम्भ होकर मांट रोड, हाथरस रोड, कटरा बाजार, रेतिया बाजार होती हुयी मंदिर परिसर पर सम्पन्न हुयी।
इस अवसर पर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा, बार के कोषाध्यक्ष योगेश तिवारी, धारा सिंह, जवाहर सिंह, पूरन सिंह गोधर, चौब सिंह, ललित मोहन गुप्ता, डा0शिवचरन लाल, प्रहलाद वर्मा, ज्ञानेन्द्र चौधरी, सरदार अवतार सिंह, पुनीत चौबे, धीरेन्द्र शर्मा, सुनील कुमार श्रीवास्तव, निरोत्तम प्रसाद अग्रवाल, भूपेन्द्र वशिष्ठ, पवन सारस्वत, अजय सास्वत, ब्रज किशोर अग्रवाल, अंकित कुमार एडवोकेट, हाकिम सिंह, अजय भट्ट, रामअवतार भट्ट, जयदेव सिंह, लाखन सिंह, नरेश भट्ट, कोमल सिंह, हरिबाबू अग्रवाल, हनुमान प्रसाद गर्ग, अनिल कुमार अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कानून व्यवस्था और विकास चुनावी मुद्दाः मायावती यूपी पुलिस की पहलःमहिला सुरक्षा के लिए डीजी के विशेष निर्देश
प्रापर्टी विवाद में मां-बेटी की हत्या, एक घायल उच्च न्यायालय के अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या
सूबे में बनेंगी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार-केशव सीएम ने कन्नौज से दिया छह माह में चुनाव का संकेत
आजम खां ने राजभवन पर फिर साधा निशाना भाजपा का लक्ष्य 265 प्लसः केशव मौर्य

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET