U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

युवती की जली लाश बरामद, हत्या की आशंका
Publised on : 17 April 2016,  Last updated Time 16:28

प्रतापगढ  (उप्रससे)। हथिगवां थाना क्षेत्र मेँ श्रृंगवेरपुर के पास नेशनल हाईवे-2 पर भदसिव गाँव के सामने रविवार को सुबह एक युवती की जली लाश बोरे मेँ भरी हुई मिली। लाश को देखकर गाँव वालोँ मेँ हडकंप मच गया। लाश की पहचान नहीँ हो सकी। लोगोँ ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। एस ओ हथिगंवा ए0 के0 मिश्र ने बताया कि किसी धारदार हथियार से गला रेतकर उसको किसी दूसरी जगह पर मारा गया है, और फिर पेट्रोल डालकर जलाने के बाद बोरे मेँ भरकर इस जगह पर फेँका गया है। यह भी बताया कि लाश के साथ एक बडा सा पत्‍थर बँधा हुआ मिला, और समीप मेँ ही एक समाचार पत्र का इलाहाबाद एडिशन मिला, जिससे जाहिर हुआ कि उसको इलाहाबाद की और से लाकर गंगा मेँ फेँकने की योजना रही होगी, लेकिन गंगापुल के आसपास पुलिस पैट्रोलिँग के कारण यह संभव नहीँ हो सका होगा। इसलिये इलाहाबाद की और लौटते हुये वापसी मेँ इस जगह पर फेँककर किसी तेज वाहन से निकल गये। पुलिस ने पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीँ मिली। बाद मेँ लाश को पोट मार्टम के लिये भेज दिया गया।

प्रतापगढ पुलिस ने पकडे दो अपराधी 

प्रतापगढ सिटी चौकी इंचार्ज वजीउल्ला, सिपाही राजेश सिंह, राजेन्द्र यादव, उदयवीर सिंह, शत्रुघ्न सिहं शनिवार को देर रात भ्रमण के दौरान पूरे मुस्तफा खान गये थे, वहॉ पर प्राइमरी स्कूल के पास बारात आयी थी बारात में हर्ष फायरिग की सूचना पर वहीँ भ्रमण कर रहे थे। भ्रमण के दौरान प्राइमरी स्कूल से थोडी ही दूर पर दो लोग खडे दिखे, जो कि पुलिस को देखकर भागने लगे। तभी सिपाही राजेश सिंह, राजेन्द्र यादव ने दौडाकर दोनों को पकड लिया। पकडने के बाद उनकी तलाशी के दौरान साधू सरोज 42 वर्ष पुत्र जगन्नाथ निवासी पूरे मुस्तफा पठान का पुरवा के पास से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस मिला, दूसरे किशन सरोज 24 वर्ष पुत्र साधू सरोज निवासी पूरे मुस्तफा पठान का पुरवा के पास से भी 315 बोर का तमंचा 2 कारतूस मिला। पुलिस के अनुसार साधू सरोज मर्डर के केस मे जेल जा चुका है और किशन के बारे मेँ पता चला कि वह असलहा की सप्लाई करता है।

 

 

 

कानून व्यवस्था और विकास चुनावी मुद्दाः मायावती यूपी पुलिस की पहलःमहिला सुरक्षा के लिए डीजी के विशेष निर्देश
प्रापर्टी विवाद में मां-बेटी की हत्या, एक घायल उच्च न्यायालय के अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या
सूबे में बनेंगी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार-केशव सीएम ने कन्नौज से दिया छह माह में चुनाव का संकेत
आजम खां ने राजभवन पर फिर साधा निशाना भाजपा का लक्ष्य 265 प्लसः केशव मौर्य

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET