U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

देवी-देवताओं के साथ नेताओं के चित्र न लगाएः भाजपा
Publised on : 17 April 2016,  Last updated Time 16:29

लखनऊ  भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकत्र्ताओं से अपील की है कि वो पोस्टर, होर्डिग या सोशल मीडिया पर देवताओं के रूप में प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव प्रसाद मौर्य का चित्र न लगाये। प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने अपने बयान में प्रदेश भाजपा कार्यकत्र्ताओं से अपील की है कि वे उनके किसी चित्र को देवी-देवता के किसी स्वरूप से तुलना न करें और न ही किसी देवी-देवता रूपी चित्र लगाये। उन्होंने कहा कि वे एक साधारण कार्यकत्र्ता है, उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिला है।
श्री मौर्य ने कार्यकत्र्ताओं केा अतिउत्साह से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कार्यकत्र्ता अति उत्साह में कोई ऐसा काम न करें जिससे पार्टी और उनकी छवि पर कोई असर पडे़। श्री मौर्य ने कहा कि भविष्य में यदि कोई कार्यकत्र्ता आपत्तिजनक पोस्टर, होर्डिंग य सोशल मीडिया का उपयोग करता है उस पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। श्री मौर्य ने कहा कि देवी देवताओं के चित्र के साथ किसी तरह का पोस्टर, वैनर में मेरा उपयोग करना मुझे अस्वीकार्य है।

 

 

 

कानून व्यवस्था और विकास चुनावी मुद्दाः मायावती यूपी पुलिस की पहलःमहिला सुरक्षा के लिए डीजी के विशेष निर्देश
प्रापर्टी विवाद में मां-बेटी की हत्या, एक घायल उच्च न्यायालय के अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या
सूबे में बनेंगी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार-केशव सीएम ने कन्नौज से दिया छह माह में चुनाव का संकेत
आजम खां ने राजभवन पर फिर साधा निशाना भाजपा का लक्ष्य 265 प्लसः केशव मौर्य

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET