U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन करके जगायी राष्ट्रप्रेम की अलख
Publised on Tags: RSS, Rashtriya Swamsevak Sangh, Raibareli, U.P.Samachar Sewa
Publised on : 17 April 2016,  Last updated Time 19:28

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रायबरेली। (उप्रससे)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रायबरेली के संयोजन में नवसंवत्सर के उपलक्ष्य में जिलेभर से आये 3 हजार से अधिक स्वयंसेवकों ने गणवेश में पथ संचलन करके राष्ट्रप्रेम की अलख जगायी। राजकीय इण्टर कालेज के मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में केसरिया छाप दिखायी पड़ी तो शहर की सड़कों पर केसरिया ध्वज लहराते रहे।
डा.एस.के.सर्जन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम संघ प्रमुख डा. केशव बलिराम हेडगेवार तथा गुरू सदाशिव माधव राव गोल वरकर के चित्र पर माल्यार्पण के बाद मुख्य वक्ता के रूप में पधारे संघ के अखिल भारतीय बौद्धि के शिक्षण प्रमुख स्वात रंजन जी ने उद्बोधन भी किया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हिन्दू संस्कृति तथा हिन्दू संस्कृति तथा हिन्दू धर्म का न सिर्फ संरक्षण करता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण को बलवान भी बनाता है। संघ का लक्ष्य है कि हम विश्व गुरू बने, ताकि हमारा हर क्षण समाािजक एकता बनाये रखने में व्यतीत हो। उन्होंने कहा कि सामाजिक बिखराव के कारण देश गुलाम हुआ, लेकिन हमारे महापुरूषों ने समाज को संगठित करके देश का आजाद कराया।
जिला संघ चालक जागेश्वर दयाल द्विवेदी ने सबका अभिवादन करने के साथ कहा कि भारतीय नव वर्ष इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि डा. भीमराव अंबेडकर की जयन्ती, रामानंद सम्प्रदाय के संस्थापक रामानुजचार्य की जयंती और संघ के तृतीय सरसंघ चालक बाला साहब देवरस की जन्मशताब्दी भी है। इसलिए संघ इस वर्ष को सामाजिक समरसता के रूप में मनायेगा।
इसके बाद पथ संचलन हुआ जिसका जी.आई.सी.से अस्पताल चौराहा, कैनाल रोड, डिग्री कालेज चौराहा, हाथी पार्क, सुपर मार्केट, घंटाघर, कैपरगंज, खोयामंडी, बस अड्डा होते हुए पुनः जी.आई.सी.पहुंचने का कार्यक्रम है। इसमें सलोन, महराजगंज, सदर तहसील से तीन हजार से अधिक स्वयं सेवकों की उपस्थिति दर्ज करायी गयी।
इस कार्यक्रम में जिला कार्यवाह गया प्रसाद शुक्ल, जिला प्रचारक अंबेशजी, महेश चौरसिया प्रखर चौरसिया विशाल पाण्डेय, मुनीष अग्रवाल, सुशील शर्मा, मोहित अग्रवाल, राजा भदौरिया, ओकार श्रीवास्तव, महादेव गुप्ता, डा. धनंजय सिंह,पवन यादव समेत अन्य संघ के सक्रिय सदस्य शामिल हुए।

 

 

 

कानून व्यवस्था और विकास चुनावी मुद्दाः मायावती यूपी पुलिस की पहलःमहिला सुरक्षा के लिए डीजी के विशेष निर्देश
प्रापर्टी विवाद में मां-बेटी की हत्या, एक घायल उच्च न्यायालय के अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या
सूबे में बनेंगी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार-केशव सीएम ने कन्नौज से दिया छह माह में चुनाव का संकेत
आजम खां ने राजभवन पर फिर साधा निशाना भाजपा का लक्ष्य 265 प्लसः केशव मौर्य

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET