U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

आरडी कालेज में कैंपस प्लेसमेंट में 25 छात्रो का चयन
Publised on : 18 April 2016,  Last updated Time 23:52
मुरादनगर। (उप्रससे)। एनएच-58 पर गाँव मिल्क दुहाई स्थित आरडी इंजीनियरिंग कॉलेज में मैकेनिकल व सिविल इंजीनियिरिंग क्षेत्र की पॅुज लॉयड कम्पनी ने सोमवार को कॉलेज परिसर में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया। जिसमें 2.80 लाख रुपये के पैकेज पर 25 छात्रों का चयन किया। 
           आर डी इंजीनियरिंग कॉलेज के चैयरमेन राकेश शर्मा ने बताया कि पॅुज लॉयड कम्पनी द्वारा सोमवार को कॉलेज परिसर में एक कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया। जिसमें मैकेनिकल व सिविल क्षेत्र के दो सौ से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया। पुॅज लॉयड कम्पनी के एचआर हैड पुनीत पांडेय़ व जैसमीन सिनोय ने पहले छात्रों की लिखित परीक्षा ली ओर फिर साक्षात्कार लिया। पुनीत पांडेय़ ने बताया कि साक्षात्कार के बाद कॉलेज के 25 छात्र छात्राओं का चयन दो लाख अस्सी हजार रुपये के पैकेज पर किया गया है। सभी छात्रों को नियुक्ति पत्र दे दिया गया है। नियुक्ति पत्र पाकर छात्रों की खुशी का ठिकाना नही रहा। राकेश श्र्मा ने बताया कि पॅुज लॉयड कम्पनी ने पहली बार  यूपीटीयू से संबंधित किसी कॉलेज में पहला प्लेसमेंट किया है। इस मौक पर निदेशक संजीव शर्मा,आशुतोष प्रधान,राजेश शर्मा,विवेक त्यागी,विशाल अभिमन्यु  व संजय आदि मौजूद थे। 
------------------
पंताजली पब्लिक स्कूल के छात्र ने जीता स्वर्ण पदक
मुरादनगर। नई दिल्ली के जनकपुरी में दो दिन पूर्व आयोजित ओपन सुतोकॉन कराटे चैपियनशिप में पंताजली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र ने स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया गया। अब छात्र मई में नेपाल में होने वाली अंतर्राराष्ट्रीय मार्शल कराटे चैपियनशिप में भाग लेगा। स्कूल के प्रबंधक योगेन्द्र सिंह व कोच दिनेश कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व नई दिल्ली के जनकपुरी में ओपन सुतोकॉन कराटे चैपियनशिप का आयोजन किया गया था। जिसमें देशभर के सैकड़ों खिलाडिय़ों ने भाग लिया। उन्होने बताया कि पंताजली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के कक्षा दस के छात्र नितिन पाल ने अंडर 14 वर्ग में दिल्ली के प्रिंस व हरियाणा के सहदेव को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। सोमवार को स्कूल परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन कर नीतिन पाल को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सोनिया बाली ने बताया कि नीतिन पाल ने स्वर्ण पदक जीतकर एनीसआर में अपना ,स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वह एनसीआर से एक मात्र छात्र ही नेपाल खेलने जाएगा। 
कानून व्यवस्था और विकास चुनावी मुद्दाः मायावती यूपी पुलिस की पहलःमहिला सुरक्षा के लिए डीजी के विशेष निर्देश
प्रापर्टी विवाद में मां-बेटी की हत्या, एक घायल उच्च न्यायालय के अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या
सूबे में बनेंगी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार-केशव सीएम ने कन्नौज से दिया छह माह में चुनाव का संकेत
आजम खां ने राजभवन पर फिर साधा निशाना भाजपा का लक्ष्य 265 प्लसः केशव मौर्य

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET